Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिहार के अखबार पत्रकारिता धर्म भूल चुके हैं, सुनिए तेजस्वी यादव की धिक्कार!

तेजस्वी यादव-

बिहार के अखबार पत्रकारिता धर्म भूल चुके है। कई बार हमने प्रिंट मीडिया से अनुनय-विनय किया कि बिहार की सबसे बड़ी पार्टी, प्रमुख विपक्षी दल एवं विपक्षी नेताओं को सरकार के जनविरोधी निर्णयों एवं जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर जगह मिलनी चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से सरकार के विज्ञापनों पर चलने और पलने वाले ये अख़बार सत्ताधारी दलों के चिंटू-पिंटू प्रवक्ताओं के व्यक्तव्यों से पेज भर देते है। कमाल की बात यह है कि नेता प्रतिपक्ष के जिन सवालों के जवाब में सत्ताधारी प्रवक्ताओं की प्रतिक्रिया को छापा जाता है उसमें नेता प्रतिपक्ष के वो सवाल भी नहीं छपते?

अब बहुत हो चुका! हमारी विचारधारा को मानने वाले करोड़ों न्यायप्रिय संविधान प्रेमी लोग बिहार में है जो मीडिया के विशुद्ध व्यापार आधारित पक्षपाती रवैये से आहत है।

अब सुधार ना होने की स्थिति में सबका नाम लेकर बायकॉट किया जाएगा। जनता अब अपने पैसे से अख़बार खरीद कर धनपशुओं की तिजोरी नहीं भरेगी। इनकी विश्वसनीयता खतरे में है। इन अखबारों के एकपक्षीय व्यवहार और अलोकतांत्रिक चरित्र को भी हम याद रखेंगे।

सुनें तेजस्वी का ज़ोरदार धिक्कार-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन