Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

एडीजी संग खुद की फोटो दिखा बेरोजगारों से लाखों रुपये ठगने वाला पत्रकार गिरफ्तार

हनुमानगढ़| एडीजी संग फोटो खिंचवा एसआई की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर साढ़े आठ लाख रुपए ठगने के मामले में जंक्शन पुलिस ने कथित पत्रकार केपी सोनी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी प्रेम बलिहारा फरार चल रहा है।

जांच अधिकारी एएसआई सूरजभान ने बताया कि ठगी के मामले में केपी सोनी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है और उसे 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी प्रेम बलिहारा फरार चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर तहसील सादुलशहर निवासी राजेश पुत्र सुनील जाट ने जंक्शन पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया था कि उसके चचेरे भाई विपुल कुमार ने 2018 में एसआई परीक्षा दी थी। इस बीच उसकी प्रेम बलिहारा पुत्र चेतनराम निवासी सतीपुरा से जान-पहचान हो गई।

बलिहारा ने उसे कहा कि उसकी पुलिस अधिकारियों से नजदीकी जान-पहचान है। वहीं उसके पत्रकार केपी सोनी उर्फ खेतपाल सोनी से भी अच्छे संबंध है। हम दोनों मिलकर पैसे लेकर पुलिस अधिकारियों से काम करवाते हैं।

इस पर वह अपने भाई विपुल को लेकर प्रेम बलिहारा के घर गया तो वहां उसने केपी सोनी को भी बुला लिया। केपी सोनी ने उसे राजस्थान-हरियाणा पुलिस का वाट्सएप ग्रुप बना होना बताया। इस ग्रुप में 150 पुलिस अधिकारियों में डीजीपी सहित कई आईपीएस जुड़े होना दिखाया।

एसआई परीक्षा में पास कराने के लिए उन दोनों ने जयपुर जाकर उच्चाधिकारियों से बात करने का झांसा देते हुए काम करवाने के बदले 11 लाख रुपए की डिमांड की और साढ़े आठ लाख रुपए ले लिए।

पुलिस ने 2 दिन का रिमांड लेने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि धोखाधड़ी के मामले में पहले भी कथित पत्रकार केपी सोनी को पंजाब की अबोहर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और यह पत्रकार आईरा नाम से एक पत्रकार संगठन बनाकर अपने आप को प्रदेशाध्यक्ष बताते हुए विभिन्न जिलों और तहसीलों में पत्रकारों को नियुक्तियां भी देता रहा है।

दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश

जंक्शन पुलिस दूसरे आरोपी प्रेम बलिहारा की तलाश में उसके कई ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि दो दिन से दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन