Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

The JC Show : “कुवैत में भी नमो नमो”

भारत24 के कार्यक्रम ‘The JC Show’ में PM मोदी के कुवैत दौरे पर आधारित “…और अब कुवैत में भी नमो नमो” शीर्षक से प्रसारित एपिसोड में शानदार विश्लेषण

26 दिसंबर की शाम को नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल भारत24 पर “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुवैत दौरे पर आधारित प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक स्थिति का भी विश्लेषण किया

भारत24 पर “The JC Show” के ‘..और अब कुवैत में भी नमो नमो’ शीर्षक से प्रसारित एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुवैत दौरे के मायने डॉ जगदीश चंद्र ने समझाए और बताया कि किस तरह Gulf देशों में नरेन्द्र मोदी हीरो बन गए हैं, मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कुवैत और दुबई से भी अगर मोदी चुनाव लड़ें तो जीत जाएंगे, जिस तरह मुस्लिम देशों ने कश्मीर पर पाकिस्तान का समर्थन करना बंद कर दिया है उसका विस्तार से विश्लेषण किया और बताया कि मोदी के आभा मंडल से सभी किस तरह प्रभावित हो जाते है.

4 दशक बाद मोदी की इस पहल के फायदे बताए तो भारत की ही तरह कुवैत के 2035 विजन को बताया कि किस तरह मोदी सरकार के पदचिन्हों पर कुवैत की सरकार चल रही है, डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया की किस प्रकार मोदी को कुवैत में मिनी हिन्दुस्तान दिखा और मोदी के जाने से वहां बसे 10 लाख हिन्दुस्तानियों का मोरल बूस्ट हुआ, मोदी के भारतीय श्रमिकों – मजदूरों के साथ बिताए समय का विश्लेषण किया और इसे मोदी का good humanitarian move बताया, जिस तरह 101 साल के भारतीय अधिकारी से मिले और उसमें पीएमओ के कम्यूनिकेशन परफॉर्मेंस की भूमिका को भी समझाया, मोदी के रामायण प्रेम के बारे में बताया और कई महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े प्रश्नों का बेबाकी से डॉ जगदीश चंद्रा ने इस शो में जवाब दिया…पूरा शो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं

गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, शो के दौरान यूट्यूब पर 1.5 लाख से ज्यादा लोग लाइव पर देख रहे थे, ‘The JC Show’ सभी चैनलों में यूट्यूब पर नंबर वन पर रहा..

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन