Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

द JC शो में की गई डॉ जगदीश चंद्र की भविष्यवाणियां एक्स पर रही नंबर 1 ट्रेंडिंग

भारत24 पर ‘द जेसी शो’ के 7 मई को “मोदी हैं तो मुमकिन है… Modi’s Sonar Bangla”, आखिर बंगाल को वापस “सोनार बांग्ला” में बदलने का क्या होगा नरेंद्र मोदी का प्लान?” शीर्षक से प्रसारित एपिसोड में डॉ. जगदीश चंद्र ने पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिण भारत के चुनावी परिणामों पर बेबाक विश्लेषण प्रस्तुत किया। शो के दौरान एंकर्स द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए डॉ.जगदीश चंद्र ने स्पष्ट किया कि बंगाल की जीत केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि एक वैचारिक क्रांति है।

डॉ. जगदीश चंद्र ने एंकर द्वारा पूछे गए प्रश्न बंगाल को वापस ‘सोनार बांग्ला’ में बदलने का नरेंद्र मोदी का क्या प्लान होगा? के जवाब में कहा 1905 में गुरुदेव टैगोर ने ‘आमार सोनार बांग्ला’ का जो सपना देखा था, उसे आज नरेंद्र मोदी ने साकार किया है। मोदी बंगाल के लिए ‘टोटल गेम चेंजर’ साबित होंगे। उन्होंने पहले दिन से ही बंगाल के कायाकल्प के लिए आयुष्मान योजना लागू करने, दो बड़े पोर्ट बनाने और सिलीकॉन वैली प्रोजेक्ट जैसे विकास कार्यों का रोडमैप तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री का स्पष्ट मानना है कि बंगाल के विकास में धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।”

इसी प्रकार जब पूछा गया कि क्या यह चुनाव भी नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा गया था? तब डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा “बिल्कुल, बंगाल भी इसका अपवाद नहीं रहा। भाजपा की जीत का मुख्य आधार प्रधानमंत्री का चेहरा ही है। पिछले 10 दिनों में उनकी रैलियों में आए मैसिव क्राउड ने पूरे चुनाव का पासा पलट दिया। मोदी आज विश्व के सबसे बड़े ‘ब्रांडिंग मैन’ हैं; वह जिस मिट्टी को हाथ लगाते हैं, वह सोना बन जाती है।

इसी तरह अमित शाह को चुनावी प्रबंधन का ‘मास्टरमाइंड बताया इसी प्रकार अमित शाह की चेतावनी का विश्लेषण करते हुए कहा कि चेतावनी अमित शाह के मूल व्यक्तित्व के अनुरूप थी। इसका जबरदस्त असर हुआ, जिसके कारण चुनाव के दौरान सड़कों पर हिंसा नहीं हो पाई और वोटों की हेरफेर रुक गई। इस चेतावनी ने आम जनता के मन से डर निकालकर उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित किया।अमित शाह का अद्भुत चुनावी प्रबंधन ही जीत की कुंजी है। उन्होंने 15 दिन बंगाल में रहकर पन्ना प्रमुख स्तर तक काम किया। सुबह 3 बजे तक बैठकें लेना और हर मतदान केंद्र की श्रेणीवार रणनीति बनाना उनकी कार्यक्षमता का प्रमाण है। नरेंद्र मोदी का चेहरा और अमित शाह की रणनीति का कॉम्बिनेशन ही बंगाल की सफलता का मूल मंत्र है।

डॉ जगदीश चंद्र ने कार्यक्रम के अंत में कहा कि यह चुनाव परिणाम 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए एक ‘मोरल बूस्टर’ है। भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व है, इसी तरह जीतते रहेंगे। बंगाल में मिली यह प्रचंड जीत दिखाती है कि अब देश की राजनीति में विकास और राष्ट्रवाद का ‘भगवा युग’ पूरी तरह स्थापित हो चुका है।

गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, 9 मई को रात 9 बजे जेसी शो के वीडियो नं1 पर ट्रेंड कर रहे थे, JConSonarBengal ऑल इंडिया No.1 पर ट्रेंड कर रहा था, कोलकाता में भगवा फहराने की भविष्यवाणी चुनाव परिणाम से 28 दिन पहले ही कर दी थी डॉ जगदीश चंद्र ने और सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने की भविष्यवाणी भी हुई सही साबित..इसी तरह अपने पिछले शो में 2029 में चौथी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी भी की है डॉ जगदीश चंद्र ने…डॉ जगदीश चंद्र की इन भविष्यवाणियों के THE JC SHOW के यूट्यूब वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे जबरदस्त वायरल…

वहीं इस शो को यूट्यूब पर 1 लाख 11 हजार से ज्यादा दर्शकों ने LIVE देखा,..जो कि उस समय के सभी यू ट्यूब चैनलों में नं. 1 पोजिशन पर रहा,,पूरा एपिसोड देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

https://twitter.com/Bharat24Liv/status/2053392439944364129/video/1?s=48

शुभेंदु अधिकारी को लेकर डॉ जगदीश चंद्र की ये भविष्यवाणी भी सच हुई, देखें वीडियो

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन