Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

The Live TV का सच : सय्यद सलमान ने ऋषभ शर्मा बनकर चैनल खोला और कांग्रेस के प्रवक्ता को एंकर बना दिया!

यूट्यूब और फेसबुक पर चलने वाले The Live TV का सच यहां कार्यरत रहे एक युवा और ईमानदार पत्रकार अफ़ज़ल ने खोल दी… ध्यान रहे, इसी चैनल में अभिसार शर्मा भी काम करते हैं….

MD afzal Bin Sohail : अंजाने में मुझसे एक गुनाह हो गया है। ये गुनाहा नहीं बल्कि गुनाह ए अज़ीम है। आज मैं आप लोगों को कुछ हकीकत बताना चाहता हूं, the live TV के बारे में।

फर्जी चैनल, फर्जी पत्रकारिता और फर्जी ऑनर, पर दावा सच्ची पत्रकारिता का! वाह यह तो अनर्थ हो गया भाई।

दोस्तों इस चैनल the live TV में मैंने 4 महीने काम किया, साथ ही देश के जाने माने पत्रकार अभिसार शर्मा सर ने भी लगभग एक महीने काम किया।

the live tv के जो ऑनर है वो दुनिया की निगाह में ऋषभ शर्मा Rishav sharma हैं। मैं भी उन्हें इसी नाम से जनता था। वो अपना एक रिपोर्ट भी लेकर आते हैं “ऋषभ शर्मा की रिपोर्ट”, जो खूब लोकप्रिय है। लेकिन उनका सही नाम सैयद सलमान (Syed Salman) है। उन्होंने फर्जीवाड़ा करने के लिए और चैनल चलाने के लिए अपना नाम ही बदलकर ऋषभ शर्मा रख लिया।

इस चैनल के एंकर कौन हैं? अब्बास हफीज जो कि मध्य प्रदेश कांग्रेस का आधिकारिक प्रवक्ता है।

कितना हास्यास्पद है कि एक राजनीतिक पार्टी का प्रवक्ता बैठकर एंकरिंग कर रहा हो और चैनल का मेन बॉस अपना नाम बदल कर चैनल चलाता हो, वह कह रहा है कि मैं सच्ची पत्रकारिता कर रहा हूं।

पता नहीं अभिसार शर्मा सर इस फर्जीवाड़ा के बारे में जानते थे या नहीं लेकिन मैं नहीं जानता था कि उस शख्स का नाम सैयद सलमान है जिसे मैं अपना बॉस समझता था और वह खुद को ऋषभ शर्मा बताता था। जिस दिन मुझे पता चला मैंने यह ठान लिया था यह पोल दुनिया के सामने खोल कर रखूंगा।

मैं इस मामले को कोर्ट तक लेकर जाऊंगा, क्योंंकि ये कोई एक सामान्य घटना नहीं है। यह करोड़ों लोगों की आस्था, विश्वास और देश के चौथा स्तंभ के साथ मज़ाक है।

अगर आप भी चाहते हैं कि ऐसे फर्जीवाड़े का पोल खुले तो आप भी इस चैनल के खिलाफ मुहिम चलाएं और इसे बंद कराने के लिए व इसके मालिक सलमान पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा का मुक़दमा चलाने की मांग करें।

खासकर मैं अपने सभी पत्रकार साथियों से अपील करना चाहूंगा कि आप लोग इस फर्जीवाड़ा के खिलाफ बोलें और आवाज बुलंद करें।

पत्रकार मोहम्मद अफ़ज़ल बिन सोहैल की एफबी वॉल से।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन