Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘द वायर’ को भारत सरकार ने देशभर में ब्लॉक कर दिया!

सरकार द्वारा वेबसाइट ब्लॉक किए जाने को लेकर वेबसाइट का जारी किया बयान पढ़ें, वेबसाइट पर ही, लिंक ये रहा-

https://thewire.in/media/the-wire-statement-blocking-access-website



राकेश कायस्थ-

द वायर सरकार समर्थक एजेंसी नहीं है और होना भी नहीं चाहिए। किसी भी मीडिया संस्थान का आकलन उसकी तथ्यपरकता के आधार पर किया जाना चाहिए और वायर का ट्रैक रिकॉर्ड इस मामले में असंदिग्ध है।

इस एजेंसी को ब्ल़ॉक किया जाना अनैतिक है लेकिन अप्रत्याशित नहीं। युद्ध जैसी आपदा में ऐसे अवसर ढूंढे ही जाते हैं। सच बोलना हमेशा से एक चुनौती रही है, यह चुनौती वक्त के साथ और गहरी होगी। लेकिन `सत्यमेव जयते’ कोई जुमला नहीं है। इस देश की आदर्श वाक्य उसका प्राणतत्व है।

पिछले 24 घंटे में कथित मुख्य-धारा के टीवी चैनलों ने युद्ध के कवरेज से जुड़ी हर गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई है। सेना के मूवमेंट के लोकेशन तक साझा किये है,जो युद्ध जैसी परिस्थिति में गंभीर खतरे को आमंत्रित करना है। इससे थोड़ा पीछे लौटे तो पाकिस्तान से गेस्ट बुलाकर उन्होंने अपने ही प्रधानमंत्री को बेहिसाब गालियां पड़वाई हैं। लेकिन चैनलों के सात खून माफ हैं क्योंकि अंतत: सवाल राजनीतिक फायदे-नुकसान के आधार पर बने संबंधों का है।

संकट की इस घड़ी में हमें याद रखना चाहिए हर वक्त बोलते रहना जरूरी नहीं होता है। सोशल मीडिया ने इस समाज के बहुत बड़े तबके को Instant gratification का आदी बना दिया है और विचारधारोँ से परे इस होड़ में हर कोई शामिल है। देखेंगे, समझेंगे और स्थिति के सामान्य होने पर ठोस ढंग से अपनी बात कहेंगे तो ज्यादा प्रभावी होगा।

बतौर नागरिक वायर के खिलाफ हुई कार्रवाई पर मैं अपनी आपत्ति दर्ज करता हूं और साथ ही फिलहाल संकट कालीन परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार से संंबंधित अपने ज्यादातर प्रश्न स्थगित रखने का वचन देता हूं।

सत्यमेव जयते!


द वायर की तरफ से अपने पाठकों को संदेश-

भारत सरकार ने thewire. in वेबसाइट को देशभर में ब्लॉक कर दिया है।

यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश के अनुसार की गई है।

The Wire का कहना है कि यह प्रेस की स्वतंत्रता और संविधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

वे इस “स्पष्ट सेंसरशिप” का विरोध कर रहे हैं, खासकर ऐसे समय में जब निष्पक्ष, सच्ची और तार्किक पत्रकारिता भारत के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा है कि वे इस अनुचित और अस्पष्ट निर्णय को चुनौती देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

The Wire ने पाठकों का पिछले 10 वर्षों से साथ देने के लिए आभार जताया है और कहा है कि इस कठिन समय में उन्हें सबके सहयोग की ज़रूरत है।

उन्होंने वादा किया है कि वे सच्ची और सटीक खबरें देना जारी रखेंगे।

“सत्यमेव जयते”


‘द वॉयर’ को ब्लॉक कर दिया गया है। सरकार को बताना चाहिए; यह सब किन नियमों के तहत किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री झूठी सूचनाएँ साझा करते हुए देखे जा रहे हैं, तथ्यात्मक और आलोचनात्मक कवरेज को जनता तक पहुँचाने से रोका जा रहा है। -दयाशंकर मिश्रा


ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. ‘द वायर’ पर रोक लगाना ग़लत है. सरकार को रोक लगाने से पहले स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए था. लेकिन ऐसा न कर सीधे सीधे रोक लगाना स्वतंत्र पत्रकारिता पर पहरा बिठाना है.

  2. Shambhu Arya

    May 13, 2025 at 8:57 am

    ” द वायर ” इस्लामिक आतंकवादी संगठन का ” वायरस ” है इस प्रकार के वायरसों का ईलाज आतंकी निरोधक कानून के अनुसार कारवाई होनी चाहिए, चुकी हम ” दलाल ” हैं इस वायर जैसे वायरस को समर्थन करतें हैं।

  3. Shambhu Arya

    May 13, 2025 at 9:10 am

    एक बात तो है जितने आतंकी पाकिस्तान में नहीं हैं उससे कहीं ज्यादा ” दलाल ” है इस देश में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन