Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

टाइम्स नाऊ नवभारत को भ्रामक थमनेल हटाने का आदेश, सभी ब्रॉडकास्टर्स को चेतावनी

न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (NBDSA) ने ‘टाइम्स नाऊ नवभारत’ को एक भ्रामक और साम्प्रदायिक स्वर वाले थमनेल को हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही, सभी न्यूज चैनलों को सख्त सलाह दी है कि वे टिकर और थमनेल डिजाइन करते समय मूल संवाद और साक्षात्कार की भावना को सही रूप में प्रस्तुत करें।

यह कार्रवाई पुणे के आईटी पेशेवर और एक्टिविस्ट इंद्रजीत घोरपड़े द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर हुई, जो उन्होंने सितंबर 2023 में शिमला की एक मस्जिद से जुड़े विवाद की रिपोर्टिंग को लेकर दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप था कि चैनल ने मुस्लिम विरोधी रुख अपनाते हुए 48 घंटों के भीतर मस्जिद प्रकरण से संबंधित करीब 150 वीडियो प्रकाशित किए।

इन वीडियो में एक रिपोर्टर ने चार हिंदू महिलाओं से सवाल किए जैसे—”क्या मुस्लिम आबादी बढ़ रही है?” और “क्या आपको डर लगता है?”। शिकायतकर्ता का कहना था कि यह रुख भड़काऊ था और महिलाओं की प्रतिक्रियाएं चैनल की लगातार मुस्लिम विरोधी कवरेज का असर थीं।

एनबीडीएसए ने जांच के बाद पाया कि इन वीडियो में इस्तेमाल किया गया थमनेल—“और मुसलमान लड़के हमें… जुम्मे के दिन तो…”—साक्षात्कार में की गई बातों से मेल नहीं खाता था। अथॉरिटी ने कहा कि इस तरह का थमनेल न सिर्फ भ्रामक है, बल्कि साम्प्रदायिक तनाव को भी हवा देने वाला है।

सोमवार को जारी आदेश में एनबीडीएसए ने कहा, “थमनेल और टिकर मूल बातचीत का सटीक और जिम्मेदार चित्रण करें। दर्शकों को गुमराह करने वाली प्रस्तुति पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।”

अथॉरिटी ने यह भी नोट किया कि कई चैनल टीआरपी या डिजिटल व्यूज के चक्कर में ऐसी लापरवाही करते हैं, जो मीडिया की साख और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती है। NBDSA ने कहा कि इस तरह की प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना जरूरी है।

यह आदेश एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है, जो डिजिटल पत्रकारिता की जवाबदेही को रेखांकित करता है।

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन