Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ट्रेन आ रही है और आप प्लेटफार्म पर खड़े हों तो सावधान रहिए, कोई धक्का दे सकता है!

तस्वीर नकवी-

इस वक्त शताब्दी में हूं! नोएडा से लखनऊ जा रही हूं! गाज़ियाबाद स्टेशन तक आमिन और राजन छोड़ने आए!

आमिन को ट्रेन के विडियोज़ बनाने का शौक़ है! उसने आती हुई शताब्दी का प्लेटफ़ार्म से वीडियो बनाना शुरू कर दिया! राजन ने जल्दी जल्दी सामान अंदर किया! दो मिनट में ट्रेन चल पड़ी थी!

आमिन जाती हुई ट्रेन का भी वीडियो बनाता रहा! ट्रेन में बैठ कर मैंने सामने रखा “टाइम्स ऑफ इंडिया”उठाया! अभी भी शताब्दी में कई हिंदी, इंग्लिश के अख़बार मिल जाते हैं!

पेज पलटती रही! न्यूज़ पढ़ती रही! और पेज 18 पर आ कर शॉक्ड रह गई!

हेडलाइन है” In New York metro, someone’s waiting to throw you on track” “न्यूयॉर्क के मेट्रो स्टेशन पर, कोई आप को धक्का देने का इंतजार कर रहा है।”

ख़बर पढ़ी तो दिल हिल गया!

वहां जब ट्रेन आ रही होती है तो बहुत चांसेज हैं के कोई किसी को पीछे से धक्का दे दे! वो आदमी या तो ट्रेन से कट जाता है या बुरी तरह ज़ख़्मी हो जाता है! यह धक्का देने वाले मानसिक रोगी या ड्रग एडिक्ट्स होते हैं! 2023 से अब तक आठ लोगों को पुश किया जा चुका है! 1975-1991 के बीच 52 लोगों को धक्का दिया गया!

1992 की एक स्टडी में बताया गया के 95 परसेंट “पुशर्स” मानसिक रोगी होते है! 65 परसेंट “बेघर”! 75 परसेंट पुरुष होते हैं! पूरी ख़बर का फोटो लिंक में है! ख़बर पढ़ कर गाज़ियाबाद स्टेशन पर वीडियो बनाता हुआ आमिन नजरों के सामने घूमता रहा!

देखें ये रिपोर्ट…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन