Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बिना पैसेंजर वाली आगरा-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन उतरी पटरी से (देखें वीडियो)

भारतीय रेलवे का हाल इन दिनों बहुत खराब है. रेलें आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं जिसके कारण लोग ट्रेनों पर चढ़ने से डर रहे हैं. कई ट्रेनें इन दिनों हादसों के दौर से गुजरी हैं जिसमें बहुत सारे लोग हताहत भी हुए हैं. आज आगरा में आगरा-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन की बोगी पटरी से उतर गई. इस घटना के बाद उत्तर मध्य रेलवे के आगरा डिवीजन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. हालांकि ट्रेन में कोई पैसेंजर सवार नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

बताया जा रहा है ट्रेन यार्ड से प्लेटफार्म पर लगने के लिए जा रही थी, तभी बोगी पटरी से उतर गई. भारतीय रेलवे के हादसे सबसे ज्यादा यूपी में हो रहे हैं. रेल के इन हादसों में लापरवाही भी खूब देखने को मिल रही है. आज आगरा ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन की बोगी पटरी से उतरने का हादसा मेन लाइन पर यह हुआ होता तो निश्चित रूप से इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे.

आगरा से फरहान खान की रिपोर्ट.

संबंधित वीडियो…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन