Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमेठी में हरा पेड़ काटने का रेट फिक्स है, 2000 रुपये पिकअप, 4000 रुपये ट्राली

AmethiTree8

अमेठी जिले के गाँव ओटिया, पुलिस चौकी इन्होना, थाना शिवरतनगंज के नफीस खान ने अपने गाँव में एक हरा पेड़ कटता देखा एएसपी अमेठी मुन्ना लाल को 03 अक्टूबर को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ठेकेदार ताज मोहम्मद उर्फ़ तजऊ को पकड़ कर ले गयी, जो चौकी इंचार्ज महेश चंद्रा को 15,000 रुपये दे कर छूट गया.

AmethiTree8

AmethiTree8

अमेठी जिले के गाँव ओटिया, पुलिस चौकी इन्होना, थाना शिवरतनगंज के नफीस खान ने अपने गाँव में एक हरा पेड़ कटता देखा एएसपी अमेठी मुन्ना लाल को 03 अक्टूबर को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ठेकेदार ताज मोहम्मद उर्फ़ तजऊ को पकड़ कर ले गयी, जो चौकी इंचार्ज महेश चंद्रा को 15,000 रुपये दे कर छूट गया.

तजऊ ने पुलिस द्वारा नफीस का नाम बताने पर फोन पर उसे भला-बुरा कहा. नफीस ने एसपी अमेठी हीरा लाल को पूरी बात बतायी तो एसपी ने कार्यवाही करने की जगह उल्टा कहा कि आप ये सब बात मुझे क्यों बता रहे हैं, यह भी कहा कि इस सब से आपको क्या मिलता है.

अत्यंत मायूसी की दशा में नफीस ने आइपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को फोन कर पूरी बात बतायी और मौके के फोटो भेजे. ठाकुर ने आईजी ज़ोन लखनऊ को फोन पर पूरी बात बताते हुए उन्हें लिखित शिकायत भेजी.

आज अमिताभ ठाकुर ने मौके पर जा कर अपने स्तर से जांच की तो उपरोक्त बातों के अलावा गांववालों ने यह भी बताया कि अमेठी में हरा पेड़ काटने का तय रेट है दो हज़ार रुपये प्रति पिकअप और चार हज़ार रुपये ट्राली, जो पेड़ कटने के पहले पुलिस के पास पहुँच जाना चाहिए.

नफीस खान ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने एसपी अमेठी द्वारा डांट लगाए जाने के बाद कई माध्यम से ठेकेदार का पैसा लौटाते हुए मामला समाप्त करने की पेशकश की है. अभी तक मामले में कोई अन्य कार्यवाही नहीं हुई है. ठाकुर ने कहा है कि वे इन सभी साक्ष्यों के साथ अब प्रदेश के डीजीपी से मिलकर उचित कार्यवाही की मांग करेंगे.

 

इन्हे भी पढ़ेंः

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने यूपी पुलिस के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे नफीस खान को सलाम कहा

 

एसपी अमेठी ने पेड़ कटान शिकायतकर्ता को हड़काया, पुलिस ने पैसा लेकर आरोपी को छोड़ा

 

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन