Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

इन पांच लोगों के लिए भगवान बनकर प्रकट हुए पुलिसवाले!

पुलिस वालों को लेकर आए दिन नकारात्मक खबरें सुनने-पढ़ने को मिलती हैं लेकिन यही पुलिस वाले जब जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाते हैं तो इसकी चर्चा कम ही हो पाती है. चौबीसों घंटे ड्यूटी के बोझ तले दबे पुलिस वालों के जीवन के भीतर झांक कर देखने वाले और उनकी संवेदना, उनकी मजबूरियों, उनके सपनों के बारे में सोचने-समझने वाले कम ही होते हैं. पर जब कभी ये पुलिस वाले हीरो की भूमिका निभाते हैं तो समाज के लोग इनके सम्मान में तालियां बजाने में, थैंक्यू कहने में भी कंजूसी बरतते हैं. आज मौका है एक थाने की पुलिस टीम को धन्यवाद कहने का. आइए, दिल से इन्हें शुक्रिया, थैंक्यू कहें.

पहले पूरी कहानी जानिए. इंदौर में थाना तुकोगंज की पुलिस टीम ने आग से नीचे बैठे पांच लोगों की जान बचाई. ये पांचों जन जहां बैठे हैं, वो पुलिस थाने की जगह है.

इंदौर के थाना तुकोगंज के अंतर्गत आने वाली एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आग लग गई. आग के कारण वहां लोगो की जान पर बन आई. तब किसी ने पुलिस थाना तुकोगंज को मदद के लिए खबर दी. खबर मिलते है थाना तुकोगंज की पुलिस टीम ने फौरन मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया.

पुलिस टीम ने आग की लपटों में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित निकाल लेने में सफलता पा ली. इस दौरान पुलिस वालों के भी आग में फंसने का खतरा था लेकिन उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं की.

आग में फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इन लोगों को थाने में रखकर उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की जांच के बाद सकुशल घर भेज दिया गया. जाते जाते नया जीवन पाए इन पांच लोगों ने पुलिस थाना तुकोगंज की टीम को दिल्ली से धन्यवाद कहा.

इंदौर की थाना तुकोगंज के थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा कहते हैं- आग लगने और कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही हमारी टीम ने तनिक भी सोचने-विचारने में देर न लगाते हुए घटनास्थल की तरफ रुख कर लिया. यही कारण है कि सबको सकुशल बचा लिया गया. अगर हम लोग तनिक भी देर कर देते तो शायद कोई न बचता. आज पांच लोगों की जान बचाकर हमारी पुलिस टीम गौरवान्वित है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन