Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

न्यूयॉर्क टाइम्स पर 1.25 लाख करोड़ की मानहानि का मुकदमा करेंगे ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ 15 अरब डॉलर (करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये) का मानहानि और मानहानीजनक लेखन (Defamation and Libel) का मुकदमा दायर करने की घोषणा की है।

सोमवार को ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा, “आज मुझे द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मानहानि और झूठी रिपोर्टिंग का मुकदमा दायर करने का बड़ा सम्मान मिल रहा है।”

ट्रंप ने बताया कि यह मुकदमा फ्लोरिडा में दायर किया जाएगा। हालांकि उन्होंने इससे जुड़े अधिक विवरण साझा नहीं किए।

पूर्व राष्ट्रपति ने अखबार पर आरोप लगाया है कि उसने उनके, उनके परिवार और उनके बिज़नेस के बारे में झूठे और भ्रामक बयान प्रकाशित किए हैं। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन खबरों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।

अमेरिकी न्यूज़ चैनल सीएनएन की वेबसाइट के अनुसार, द न्यूयॉर्क टाइम्स की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन