Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी9 में मेरा शो राजनीतिक कारणों से बंद किया गया, मुकदमा ठोकूंगा : निखिल वागले

वरिष्ठ मराठी टीवी पत्रकार निखिल वागले का कहना है कि टीवी9 पर प्रसारित होने वाला उनका प्राइम टाइम शो राजनीतिक कारणों से बंद कर दिया गया है. अपने शो के बारे में वागले ने कहा कि शो के अभी दो माह हुए थे. ऐसे में टीवी9 ने शो को बंद करके अनुबंध का उल्लंघन किया है. वागले के मुताबिक वे यूं ही नहीं चुप बैठेंगे. पूरे मामले को वे हाई कोर्ट लेकर जाएंगे.

निखिल वागले का कहना है कि वे खुद चलकर टीवी9 के पास नहीं गए थे बल्कि टीवी9 का मैनेजमेंट अपने पैरों पर चलकर मेरे पास आया था. उन लोगों ने ही मुझे ये शो का आफर दिया था. निखिल वागले का कहना है कि वे 40 साल से मैं पत्रकारिता कर रहे हैं और उनकी क्रेडिबिलिटी के बारे में सभी लोग जानते हैं. टीवी9 प्रबंधन का झूठ ज्यादा देर तक टिकेगा नहीं. मैं साफ-साफ कहता हूं कि सियासी कारणों से शो बंद किया गया है.

विनोद कापड़ी के माध्यम से टीवी9 द्वारा निखिल वागले को झूठा ठहराने की कुत्सित मुहिम के बारे में वागले कहते हैं- ”ये विनोद कापड़ी है कौन. इसे तो मैं जानता तक नहीं. इसका तो टीवी9 से कोई लेना-देना भी नहीं है, तो फिर ये बीच में दलाली क्यों कर रहा है. कापड़ी के बारे में मुझे बताया गया कि यह यह इंडिया टीवी और जी न्यूज में नागिन डांस और भूत-प्रेत के फिक्शन चलाने वाली पत्रकारिता कर चुका है, ऐसे में इस व्यक्ति की क्या क्रेडिबिल्टी है, इसे समझा जा सकता है. कापड़ी की दलाली और सरारसर झूठ पर कोई भरोसा नहीं केरगा.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन