Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

औरैया में दो पत्रकारों पर रंगदारी मांगने की धाराओं में मुकदमा, मीडियाकर्मियों में नाराजगी, देखें FIR और ज्ञापन

औरैया | यूपी के जनपद औरैया में दो पत्रकारों पर मुकदमा लिखे जाने की जानकारी सामने आई है। इस मुकदमे के बाद जिले के पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकारों की मांग है कि दोनों मीडियाकर्मियों के खिलाफ लिखा फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए।

साथ ही सभी पत्रकारों ने निष्पक्ष जांच के लिए जिला अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

जानकारी के अनुसार, औरैया के पत्रकार अजित तिवारी और अमन त्रिवेदी पर रंगदारी मांगने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि महिला द्वारा झूठी तहरीर देकर दोनों पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मुकदमे में दो पत्रकारों के साथ एक महिला को भी आरोपी बनाया गया है।

प्रकरण को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति यूपी के प्रदेश सचिव अवधेश अवस्थी ने कहा- औरैया में 17 जनवरी को कोतवाली अजीतमल में दो पत्रकारों के खिलाफ लिखे गए फर्जी मुकदमे को लेकर जनपद के पत्रकारों में भारी असंतोष व्याप्त है। जिला अधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया को पत्रकारों पर लिखे गए मुकदमे की निष्पक्ष जांच करते हुए न्याय दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है। साथ ही जिस तरीके से पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं, इसकी कड़ी निंदा की गई।

ज्ञापन देने गए पत्रकारों को जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच करते हुए पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया।

देखें एफआईआर की प्रति और ज्ञापन…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन