Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

उदयपुर में राष्ट्रीय बाल फिल्म उत्सव का रंगारंग आगाज

उदयपुर : रविवार से यहां राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव की रंगारंग शुरूआत हो गई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ‘एक था भुजंग’ के प्रीमियर शो का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) छोगाराम देवासी एवं महाराणा प्रताप का किरदार निभा चुके बाल कलाकार फैसल खान के हाथों दीप प्रज्वलन से हुई। फैसल खान के अपने जीवन से जुड़े अनुभव बच्चों से बांटे। 

उदयपुर : रविवार से यहां राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव की रंगारंग शुरूआत हो गई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ‘एक था भुजंग’ के प्रीमियर शो का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) छोगाराम देवासी एवं महाराणा प्रताप का किरदार निभा चुके बाल कलाकार फैसल खान के हाथों दीप प्रज्वलन से हुई। फैसल खान के अपने जीवन से जुड़े अनुभव बच्चों से बांटे। 

बाल फिल्मों के लिए बाजार के विस्तार व देश की नन्हीं प्रतिभाओं को एक मंच देने के उद्देश्य से भारतीय बाल फिल्म समिति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से उदयपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन 29 मार्च की सुबह से हुआ। स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से इस बाल महोत्सव की थीम ‘स्वच्छता‘ रखी गई है।

तीन दिवसीय भव्य आयोजन का शुभारंभ सेलिब्रेशन मॉल में हुआ। साथ ही शहर के पीवीआर, लेकसिटी मॉल स्थित आईनॉक्स, अशोका सिनेमा व पिक्चर पैलेस में भी बच्चों के लिए 29 से 31 मार्च तक रोज तीन शो (10 बजे, 1बजे व 4 बजे) निःशुल्क चलाये जाने हैं। जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य न केवल मनोरंजन अपितु बाल दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना भी है। महोत्सव के माध्यम से फिल्म निर्माण के क्षेत्र् में करियर की संभावनाओं की तलाश करना व देश की योग्य व बाल प्रतिभाओं को विदेश में भी सराहना मिलने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए फिल्मों से बेहतर और कोई माध्यम नहीं हो सकता है। 

जिला प्रशासन प्रतिभावान बच्चों को वीडियो कैमरे उपलब्ध करायेगा ताकि बच्चे ‘‘स्वच्छता थीम‘‘ पर आधारित लघु फिल्मे स्वयं बना सकें। बाद में जूरी पैनल द्वारा तीन बेहतरीन फिल्मों को चुना जायेगा। बाल दर्शकों को लुभाने व बच्चों को फिल्म निर्माण की तकनीक से परिचित कराने के उद्देश्य से किड्स मेला व अन्य विविध आयोजन भी किये जायेंगे। सीएफएसआई ‘‘फिल्म वर्कशॉप‘‘ भी आयोजित करेगा। इस कार्याशाला में 5 से 16 वर्ष की आयु के प्रतिभावान बच्चों के लिए फिल्म जगत से जुडे विशेषज्ञ फिल्म निर्माण के विविध पहलुओं पर जानकारी साझा करेंगे। 

राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के लिए सुप्रसिद्ध फिल्म कलाकार अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। सीएफएसआई के सीईओ श्रवण कुमार ने बताया कि पूर्व में दिल्ली में आयोजित फिल्म समारोह की अपार सफलता को देखते हुए हमने उत्साह के साथ उदयपुर में यह समारोह आयोजित करने का निर्णय किया है। इससे निश्चय ही बच्चों में फिल्म निर्माण के प्रति रूचि जागृत होगी। इसी के मद्देनजर हम बच्चों के लिए विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित कर रहे है। हमारा प्रयास है कि उच्च गुणवत्ता पूर्ण मनोरंजन के साथ बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारा जाये।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन