Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

स्टार इंडिया में उदय शंकर चेयरमैन और सीईओ बने, संजय गुप्ता और के. माधवन को एमडी बनाया गया

स्टार इंडिया में कई लोगों को नई जिम्मेदारी दी गई है. उदय शंकर को चेयरमैन और सीईओ बना दिया गया है. सीओओ संजय गुप्ता को स्टार इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया है। के. माधवन साउथ के मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे. माधवन और गुप्ता दोनों ही उदय शंकर को रिपोर्ट करेंगे. केविन वज को साउथ का सीईओ नियुक्त किया गया है और वह के. माधवन को रिपोर्ट करेंगे. गौरव बनर्जी के नेतृत्व में पूरा इंडिया कंटेंट स्टूडियो होगा, जो प्रोग्रामों में नए तरह से बदलाव करेगा.

अमित चोपड़ा स्टार इंडिया में सीईओ, एंटरटेनमेंट हैं जो हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और मराठी भाषाओं के सभी नेशनल और रीजनल मूवीज चैनलों का नेतृत्व करते हैं. नितिन कुकरेजा, सीईओ, स्पोर्ट्स- इन पर स्टार स्पोर्ट्स के बैनर तले सभी चैनलों की जिम्मेदारी है. अजीत मोहन, सीईओ, डिजिटल- ये, स्टार के क्रांतिकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘हॉटस्टार’ की देखरेख करते हैं. विजय सिंह, सीईओ, फॉक्स स्टार स्टूडियो- इन पर बॉलिवुड और रीजनल फिल्मों को प्रड्यूस और डिस्ट्रीब्यूट करने की जिम्मेदारी है.

उधर, पत्रकार आतिका अहमद फारूकी ने वॉयकॉम18 मीडिया ग्रुप के साथ बतौर असोसिएट क्रिएटिव डायरेक्टर नई पारी की शुरुआत की है. फारूकी ने आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. वे शुरू में स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज) मुंबई के साथ थीं. ‘सास बहू और साजिश’ शो इन्हीं का लांच किया हुआ है. आतिका आइबीएन7, न्यूज24, न्यूज नेशन समेत कई चैनलों में रही हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन