Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

उदयन मुखर्जी, मनीष, अंकुर, कंचन गुप्ता और विवेक मोहन के बारे में सूचनाएं

बिजनेस जर्नलिस्ट उदयन मुखर्जी इंडिया टुडे समूह से जुड़ गए हैं. उदयन एक नए शो को होस्ट करेंगे. उदयन लंबे समय से टीवी पत्रकारिता में हैं. वे सीएनबीसी चैनल में एंकर रहे और बाद में मैनेजिंग एडिटर बने. वे वर्ष 2012 में रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं. उदयन टिप्पणीकार और स्तंभकार के रूप में भी जाने जाते हैं.

अमर उजाला जौनपुर से सूचना है कि यहां कार्यरत ब्यूरो चीफ मनीष का तबादला बनारस के लिए कर दिया गया है. उनकी जगह जौनपुर के ही स्थानीय पत्रकार अंकुर शुक्ल को ब्यूरो चीफ बनाया गया है.

वरिष्ठ पत्रकार कंचन गुप्ता को सूचना प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया है. बंगाली भाषा के पत्रकार कंचन गुप्ता ने ‘द टेलीग्राफ’ अखबार से करियर की शुरुआत की. वे कई अखबारों में कई बड़े संपादकों के साथ काम कर चुके हैं. देखें आदेश की कॉपी-

उधर, विवेक मोहन शर्मा के बारे में पता चला है कि वे वायकाम18 से जुड़ गए हैं. उन्हें ब्रांडेड कंटेंट हेड बनाया गया है. विवेक मीडिया, टेलीकॉम और बैंकिंग सेक्टर में बिजनेस मैनेजमेंट, रेवेन्यू व मार्केटिंग के क्षेत्र में दो दशक से कार्यरत हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन