Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उमाशंकर बहाना है, योगी निशाना हैं!

दिल्ली ने अघोषित जंग को अब आमने सामने वाला रूप दे दिया है। लखनऊ की चौतरफा घेराबंदी पहले ही कर दी गई थी। योगी के सिंगापुर उड़ते ही खुला युद्ध छेड़ दिया गया।

बताया जाता है कि लखनऊ में हजारों करोड़ के ठेके उमाशंकर सिंह की कंपनी के लिए डिज़ाइन किए जाते थे।

योगी की विदेश यात्रा, बीमार उमाशंकर, फण्ड मैनेजमेंट और आईटी रेड की पूरी एक कंप्लीट फ़िल्म है जिसमें बेहद सटीक समय पर रेड वाला दृश्य फिल्माने के लिए एक्शन का ऐलान किया गया है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी इस गेम को रोचक बना रहे हैं। ज्ञात हो दिनेश उमा के रिश्तेदार हैं।

देखें ये इंटरव्यू-

दिनेश सिंह टॉप सीक्रेट के अभिषेक उपाध्याय को दिए इंटरव्यू में गोलमोल बातें कर दिल्ली को क्लीन चिट देते हुए संस्थाओं की जलेबी छान रहे हैं लेकिन सच तो ये है कि वे सच को साफ़ साफ़ कहने से हिचक रहे हैं या जान बूझकर मामले को डाइवर्ट कर कंफ्यूज कर रहे हैं। अब लखनऊ लगातार गर्म रहने वाला है। चर्चा है कि अगले राउंड में यूपी के कुछ बड़े अफसरों के यहाँ भी आईटी की रेड पड़ सकती है।

उधर बहन जी ने भी अपने इकलौते विधायक पर आई टी रेड पर टिप्पणी कर दी है, पढ़ें-


गौरव पांडेय की ये टिप्पणी पढ़िये-

मायावती अमूमन किसी के घर नहीं जाती हैं, लेकिन उमाशंकर सिंह एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके घर मायावती हर छोटे बड़े फंक्शन में जाती रहीं हैं… यहां तक उनकी शादी की सालगिरह पर पर भी बहनजी उमाशंकर के घर गई थीं…

इससे आप समझ सकते हैं कि उमाशंकर सिंह मायावती के कितने प्रिय और खास हैं। वे इस वक्त बसपा के इकलौते विधायक हैं। पूजीपति हैं, करोड़ों के मालिक हैं, छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक भी हैं। मौजूदा मोदी-योगी सरकार में भी पिछले 10-12 सालों में उन्हें कई अहम और बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। अयोध्या में बन रहा, राम वन गमन पथ भी उन्हीं की कंपनी बना रही है।

लेकिन आज उन्हें सरप्राइज मिला, जब उनके घर पर आयकर विभाग की टीम रेड डालने पहुंची। 50 गाड़ियों में करीब 300 लोगों की टीम छापामार रही है। अब देखते हैं क्या निकलता है।

वैसे उमाशंकर- सिंह हैं, और उनके बारे में एक चीज बड़ी मशहूर है कि वे हर पार्टी के करीबी हैं। भाजपा के सजातीय खांचे में भी उन्हें फिट माना जाता है। वह बलिया के रसड़ा सीट से तीन बार से विधायक हैं। फिलहाल कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं।


इसे भी पढ़ें-

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के यहाँ इनकम टैक्स रेड बहन जी को परेशान करने के लिए है या योगी जी को? https://www.bhadas4media.com/bsp-mla-umashankar-singh-it-raid/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन