Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जी मीडिया के पत्रकार उमाशंकर उपाध्याय की मां का निधन

पत्रकार उमाशंकर उपाध्‍याय की मां मनोरमा उपाध्‍याय का 61 साल की उम्र में निधन हो गया. वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं तथा उनका इलाज लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज में चल रहा था. यहीं पर उन्‍होंने शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे आखिरी सांस लीं.

मनोरमा उपाध्‍याय कुछ समय पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से रिटायर हुई थीं.

उमाशंकर उनके इकलौते पुत्र हैं.

उमाशंकर फिलहाल नोएडा में ब्रांडेड कंटेट जी मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसके पहले वह हमार टीवी, चैनल वन, ईटीव तथा 4रीयल न्यूज समेत कई अन्‍य संस्‍थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के गोठा गांव के रहने वाले श्री उपाध्‍याय ने बताया कि उनकी मां का अंतिम संस्‍कार मऊ में ही किया जायेगा. गौरलतब है कि पिछले दिनों उनके पिता का भी आकस्मिक निधन हो गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. VIKAS KUMAR SINGH

    April 8, 2020 at 1:39 am

    माता जी को विनम्र श्रद्धांजलि..नमन.. ईश्वर उमा भाई और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें, ॐ शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन