Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

उमेश के स्टिंग ने विधानसभा में भी सत्ताधारियों को चैन से रहने न दिया!

बीते दिनों उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आहूत किया गया था जिसमें स्टिंग प्रकरण की गूंज से सत्ता पक्ष के लोग हलकान रहे. सीएम त्रिवेंद्र रावत और उनके करीबियों पर करप्शन के आरोप लगाने वाले स्टिंग के बहाने कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा.

उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में यह तीसरी बार है जब समाचार प्लस चैनल के एडिटर उमेश कुमार की स्टोरी या स्टिंग को लेकर बवाल हुआ हो या सरकार गिरी हो.

ज्ञात हो कि त्रिवेंद्र रावत सरकार ने अपने करीबियों का स्टिंग होने की भनक लगते ही उमेश कुमार को आनन-फानन में चुपचाप अरेस्ट कर पहले उत्तराखंड की जेल फिर झारखंड की जेल भेज दिया. जेल से मुक्त होने के बाद पूरा मामला कोर्ट में है जहां एक के बाद एक केस में राज्य सरकार को मुंहकी खानी पड़ रही है.

उमेश कुमार पर ब्लैकमेलिंग और साजिश के जो आरोप लगे थे, वह एक के बाद एक गिरते चले गए. इस पूरे प्रकरण से कांग्रेस को बैठे बिठाए मसाला मिल गया और वह सरकार पर हमलावर होने लगी. इसी का दर्शन विधानसभा सत्र में भी हुआ. देखें देहरादून के स्थानीय अखबारों में विधानसभा सत्र में स्टिंग प्रकरण को लेकर हुए बवाल का कवरेज….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन