Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

स्टिंगबाज एडिटर उमेश पर एक और मुकदमा दर्ज, रिमांड पर लेकर पुलिस पहुंची पैतृक गांव

समाचार प्लस चैनल के एडिटर इन चीफ और सीईओ उमेश कुमार शर्मा उर्फ उमेश कुमार उर्फ उमेश जे कुमार उर्फ उमेश जय कुमार के खिलाफ आज एक नया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. ये मुकदमा ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का है. मुकदमा दर्ज कराने वाले का नाम है विनय मलिक.

मुजफ्फरनगर के रहने वाले विनय मलिक ने देहरादून के राजपुर थाने में उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने उमेश के साथ-साथ आशीष, प्रकाश, जितेंद्र और विक्रम का भी मुकदमें में नाम लिया है. विनय मलिक का कहना है कि उमेश और उनके लोग बगराल वाला स्थित मेरे प्लॉट पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे. इन लोगों ने मारपीट की. ये लोग प्लाट मनमाने दाम पर बेचने का दबाव बना रहे थे. घटनाक्रम पिछले साल नवंबर का है. उन दिनों उमेश कुमार की सत्ता में काफी दखल थी सो ये लोग मुकदमा तक दर्ज न करा सके थे.

इधर, आज सुबह उमेश को रिमांड पर लेकर राजपुर पुलिस उसके पुरुकुल गांव स्थित घर पहुंची. गांव स्थित उमेश के घर की देर तक छानबीन की गई. ज्ञात हो कि कल अदालत ने आज के दिन के लिए उमेश को सात घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड में सौंपा था. इसी के तहत एसओ राजपुर अरविंद कुमार और उनकी टीम आज सुबह 10 बजे सुद्धोवाला जेल से मेडिकल कराने के बाद आरोपी उमेश को पुरुकुल लेकर गई.

इन्हें भी पढ़ें….

उमेश-आयुष आडियो ट्रांसक्रिप्ट : सर थोड़ा कॉन्फिडेंस आने दीजिए, मैं पैसों की लाइन लगा दूंगा…

xxx

स्टिंगबाज संपादक उमेश कुमार के परम मित्र हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, देखिए प्रमाण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन