Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘आपरेशन काली’ के खुलासे से बौखलाई ममता सरकार ने उमेश कुमार पर कराया मुकदमा, देखें वीडियो

वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में ‘आपरेशन काली’ के तहत कई मंत्रियों का स्टिंग कराया. इसमें मंत्री लोग दलालों के माध्यम से पैसे लेते कैमरे पर दिखे. उमेश ने स्टिंग आपरेशन के पहले पार्ट का खुलासा दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर किया.

बाद में यह स्टिंग उमेश के बांग्ला चैनल ‘बांग्ला भारत’ पर भी चला. स्टिंग आपरेशन के खुलासे के बाद उमेश ने अगले दिन दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय जाकर स्टिंग के सारे तथ्यों, रिकार्डिंग आदि को सीबीआई को सौंपा और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

पता चला है कि बेस्ट बंगाल की ममता सरकार ने अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार के खुलासे से बौखलाकर उमेश कुमार व अन्य पर कई मुकदमे लिखवा दिए हैं. कोलकाता पुलिस अब किसी भी प्रकार उमेश कुमार को गिरफ्तार करने के प्रयास में है. उधर उमेश कुमार ने फिर से सदा की तरह वेस्ट बंगाल पुलिस को चैलेंज कर दिया है कि वह उन्हें पकड़ कर दिखाए.

ज्ञात हो कि उमेश कुमार ने उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा की सरकारों के मुख्यमंत्रियों के इर्दगिर्द फैले करप्शन का भंडाफोड़ किया था. अबकी उनके निशाने पर ममता सरकार है. इस स्टिंग के बाद उमेश पर लोग कई तरह के सवाल भी खड़ा कर रहे हैं. स्टिंग की टाइमिंग को लेकर भी प्रश्न पूछ रहे हैं. इन सारे सवालो को बांग्ला भारत के एंकर्स ने भी उमेश कुमार से फोन पर पूछा और उमेश ने उनका क्या जवाब दिया, इसे आप भी देखें-सुनें.

देखें बांग्ला भारत चैनल पर प्रसारित उमेश कुमार से सवाल जवाब… नीचे क्लिक करें-

((वीडियो पांच मिनट के बाद देखना शुरू करें जब उमेश कुमार से बातचीत शुरू होती है))

Umesh Kumar Operation Kali Side Effect

मूल खबर…

‘आपरेशन काली’ : उमेश कुमार ने वेस्ट बंगाल में ममता बनर्जी के कई मंत्रियों का कर दिया स्टिंग!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन