Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उमेश चतुर्वेदी को काका कालेलकर पत्रकारिता सम्मान

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार उमेश चतुर्वेदी को काका साहेब कालेलकर पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा और विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान की ओर से दिल्ली में 18 जनवरी को सन्निधि सभागार में आयोजित होने वाले एक समारोह में दिया जाएगा। उमेश चतुर्वेदी दैनिक भास्कर, जी न्यूज और महुआ न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। फिलहाल वे लाइव इंडिया न्यूज चैनल में कार्यरत हैं।  हिंदी से एमए करने के बाद चतुर्वेदी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता की उच्च शिक्षा हासिल की। चतुर्वेदी लगातार स्तंभ लेखन भी करते रहे हैं। अब तक चार हजार से ज्यादा आलेख विभिन्न अखबारों में प्रकाशित हो चुके हैं।

ऑल इंडिया रेडियो के राष्ट्रीय एफएम चैनल से उनकी सामयिक वार्ताएं प्रसारित होती रही हैं। चतुर्वेदी ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के लिए मशहूर पत्रिका दिनमान का मोनोग्राफ भी लिखा है। उन्होंने मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फरीदाबाद और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के लिए पत्रकारिता का पाठ्यक्रम भी तैयार किया है। चतुर्वेदी की एक किताब भी प्रकाशित हो चुकी है– ‘बाजारवाद के दौर में मीडिया’। उन्हें वागीश्वरी प्रसाद छात्र कहानी पुरस्कार और महामना मालवीय पत्रकारिता पुरस्कार से दो बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

पत्रकार सम्मानित

कन्नौद। दैनिक अग्निपथ के पितृपुरुष मूर्धन्य पत्रकार ठा. शिवप्रताप सिंह की स्मृति समारोह में कन्नौद के पत्रकार फिरोज ताज एवं युसूफ खान द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर अग्निपथ परिवार द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उज्जैन कलेक्टर कवीन्द्र कियावत, पुलिस अधीक्षक मनोहर वर्मा, आजतक चैनल के पूर्व पत्रकार कमर वाहिद, नकवी एबीपी न्यूज के पत्रकार ब्रजेष कुमार सिंह एवं अजुर्नसिंह चंदेल द्वारा सम्मानित किया। नगर के पत्रकारों को सम्मानित होने पर विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक ब्रजमोहन धूत, नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मुन्नाभाई केले वाले, शहीद शेख, अनवर अल्टू, आशिक कुरैशी, अशोक शर्मा, रामू यादव, डॉ. असगर खांन, गोविंद गर्ग, पत्रकार विनोद भूतड़ा, रमेशचंद्र डाबी, कमल गर्ग, प्रदीप जोशी, ओपी उपाध्याय, आमीन ताज आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. SHANKAR JALAN

    December 18, 2014 at 11:13 am

    SUBH KAMNA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन