Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी में पत्रकारों की जान को खतरा, जगेन्द्र हत्याकांड पर कैंडल मार्च

मुगलसराय : उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में नगर के पत्रकारों ने गुरुवार की शाम एक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च लाल बहादुर शास्त्री पार्क से आरम्भ होकर जीटी रोड होता हुआ सुभाष पार्क पहॅुचा, जहां दिवंगत पत्रकार जगेंद्र सिंह को श्रद्वांजलि अर्पित की गयी। 

मुगलसराय : उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में नगर के पत्रकारों ने गुरुवार की शाम एक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च लाल बहादुर शास्त्री पार्क से आरम्भ होकर जीटी रोड होता हुआ सुभाष पार्क पहॅुचा, जहां दिवंगत पत्रकार जगेंद्र सिंह को श्रद्वांजलि अर्पित की गयी। 

शोक सभा में नगर के पत्रकारों ने कहा कि इन दिनो जिस प्रकार प्रतिदिन पत्रकार उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं, यह संकेत अच्छे नहीं हैं। पहले शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंन्द्र सिंह पर प्रदेश के एक मंत्री के सह पर दरोगा द्वारा पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी गयी। उसके बाद कानपुर के पत्रकार दीपक पर गोली चलाना साबित करता हैं कि प्रदेश में पत्रकारों की जान सुरक्षित नही है। देश के चौथा  स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों की जिन्दगी का असुक्षित होना प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है। पत्रकार अपनी जान पर खेलकर समाचारों का संकलन करते हैं। ऐसे में उनकी जान की सुरक्षा करना सरकारों का दायित्व बनता है। 

अंत में चेतावनी देते हुए पत्रकारों ने कहा कि यदि शीघ्र हमलों को रोकने की दिशा में प्रदेश सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो हम पत्रकार उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। अन्त में एक साथ आवाज बुलंद करते हुए सभी पत्रकारों ने इन पत्रकारों पर हमले के सभी मामलों की सीबीआई जांच की मांग की। 

जुलूस व सभा में महेन्द्र प्रजापति, पी.धनन्जय, फिरोजुद्दीन,  कमलेश तिवारी, मनोहर कुमार, संतोष शर्मा, अब्दुल खालिक, एकलाख अहमद, फैयाज अंसारी, राजीव कुमार गुप्ता, विनोद पाल, उमेश कुमार, कमलजीत सिंह, बृजेश कुमार, कृष्ण कान्त गुप्ता,   सरदार रौशन सिंह,  कृष्णा गोड़, नन्द लाल, अनिल पाण्डेय, अनिल सिंह, ज्योतिमय तिवारी, देवा नन्द, विनय वर्मा, बृजेश सिंह, ओमाकर, शवेज फिरोज, सुशान्त भट्टाचार्या, हंशराज, जुबैर अहमद आदि उपस्थित रहे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन