Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में खाकी का नया प्रयोग, काशी विश्वनाथ में कंठी-माला पहने दिखेगी पुलिस

यूपी पुलिस ने एक नया प्रयोग किया है. प्रयोग ये कि काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिस धार्मिक कपड़ों में टहलेगी-बैठेगी. मतलब पुलिस यहां खाकी की जगह पुजारी के कपड़ों में बाकायदा कंठी-माला पहने दिखेगी.

वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे ने फेसबुक पोस्ट साझा कर लिखा है कि, “आदरणीय यूपी पुलिस, ये एक नया शानदार प्रयोग है. काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिस जी धार्मिक वस्त्रों में रहेगी. तो अब ऐसी ही व्यवस्था भारी भीड़ वाले राम मंदिर, अयोध्या में मजारों के मेलों, काँवड़ यात्राओं, दिगम्बर जैन पर्व औप यूपी के अन्य भीड़ वाले मंदिरों और अन्य जगहों पर भी ऐसी ही वस्त्र व्यवस्ता हो जाए तो सच में ये अनोखा प्रयोग रहेगा.”

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है, “पुजारी के वेश में पुलिसकर्मियों का होना किस पुलिस मैन्युअल के हिसाब से सही है? इस तरह का आदेश देने वालों को निलंबित किया जाए. कल को इसका लाभ उठाकर कोई भी ठग भोली-भाली जनता को लूटेगा तो उप्र-प्रशासन क्या जवाब देगा.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन