Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

उपमन्यु तीसरी बार बने एनयूजे के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

मथुरा। बृज प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया का तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है। उक्त जानकारी एन.यू.जे. (आई.) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय प्रेस परिषद् के पूर्व सदस्य प्रज्ञानंद चौधरी एवं शिव कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री ने देते हुए बधाई दी है।

एन.यू.जे. (आई) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लगातार तीसरी बार सदस्य मनोनीत होने पर श्री उपमन्यु ने कहा कि पत्रकारों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न सहन नहीं किया जायेगा। पत्रकारों के हितार्थ हर स्तर पर आवाज बुलंद की जायेगी।

श्री उपमन्यु लगातार तीन बार उ.प्र. जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष चुने जाते आ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मंत्री व आगरा-अलीगढ़ मंडल के प्रभारी रह कर संगठन को मजबूती दी है। वर्तमान में बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी हैं।

वे छावनी परिषद के पहले सभासद फिर वाइस चेयरमैन और छावनी एरिया सिविल एवं वित्त समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बी.एस.एन.एल. सलाहकार समिति के 10 वर्ष सदस्य रह चुके हैं इसके अलावा मथुरा संसदीय सीट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। जिला तलवारबाजी संघ के जिलाध्यक्ष हैं और जिला बार एसोसिएशन के कई बार कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं। उनके एन.यू.जे. का सदस्य चुने जाने पर प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने बधाई दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन