Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर की पहली महिला संपादक का इस्तीफ़ा!

दैनिक भास्कर, भोपाल के संपादक पद से उपमिता वाजपेयी का इस्तीफ़ा… एक बड़ी खबर भोपाल से आ रही है. दैनिक भास्कर अखबार में संपादक पद पर कार्यरत महिला पत्रकार उपमिता वाजपेयी अब इस संस्थान के साथ नहीं हैं. बताया जाता है कि जल्द ही वह किसी दूसरे अख़बार में बड़े पद पर ज्वाइन करने वाली हैं.

उपमिता वाजपेयी को भड़ास ने जब मैसेज भेजकर उनके इस्तीफे के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है. हालांकि उपमिता की एफबी वॉल पर सात घंटे पहले एक पोस्ट है जिसमें दैनिक भास्कर की खबर एक टिप्पणी के साथ शेयर है.

उपमिता के हटने से दैनिक भास्कर भोपाल में हड़कंप मचा हुआ है. उपमिता पहली महिला पत्रकार रहीं जिन्हें दैनिक भास्कर में संपादक की कुर्सी मिली. उपमिता के किसी बड़े मीडिया संस्थान में जाने की चर्चाएं हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. आलोक

    July 2, 2023 at 3:44 pm

    पति को पता न हो ऐसा संभव है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन