Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पिस्टल लहराने वाली खबर पर भाजपा विधायक के भतीजे ने Z न्यूज, अचूक संघर्ष समेत 4 के खिलाफ कंप्लेन की

वाराणसी। पिंडरा से भाजपा विधायक अवधेश सिंह के भतीजे गौरव सिंह पिंचू एक वायरल वीडियो के चलते विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में गौरव सिंह पिंचू हाथ में पिस्तौल लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई और इसे विधायक से जोड़ते हुए व्यापक रूप से साझा किया गया।

मामले ने तूल तब पकड़ा जब प्रमुख समाचार चैनल Z News UP/UK में यह वीडियो चला। चैनल के वाराणसी संवाददाता जयपाल द्वारा चलाई गई इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि गौरव सिंह पिंचू गैरकानूनी रूप से हथियार लेकर घूम रहे हैं।

वहीं, पिस्टल लिए गौरव सिंह का कहना है- “यह वीडियो किसी अपराध का नहीं, बल्कि एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा था, जिसमें वह एक दृश्य में अभिनय कर रहे थे और उनके हाथ में जो पिस्तौल दिखाई दी, वह प्रॉप्स यानी नकली फिल्मी हथियार थी।”

गौरव सिंह पिंचू ने इस संबंध में फेसबुक लाइव के जरिए सफाई दी और कहा कि Zee News UP/UK व अन्य यूट्यूब चैनलों ने जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के इरादे से यह खबर प्रसारित की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग करते हुए चैनल और संवाददाता के खिलाफ लिखित कंप्लेन दी है।

गौरव ने यह भी आरोप लगाया कि इस भ्रामक खबर के चलते वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं और यहां तक कह दिया कि यदि उन्हें कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी वही लोग होंगे जिन्होंने यह झूठी खबर फैलाई।

नोटिस में जिन चार पत्रकारों का नाम है उनमें जी न्यूज के जयपाल सिंह, अचूक संघर्ष के अमित मौर्या, आवाज न्यूज शैलेंद्र मिश्रा और खबर भारत नीरज सिंह का नाम शामिल है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

देखें यह नोटिस और तमंचा लहराने की खबर का वीडियो…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन