Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

यह शिक्षक स्कूल से गायब होने के बाद पत्रकार बन वसूली करता फिरता है (देखें वीडियो)

अंग्रेजी अखबार के पत्रकार और उनकी वसूली का वीडियो वायरल, ग्राम प्रधान ने की थाने में शिकायत… 

जालौन के उरई में पोर्टल और वसूलीबाज पत्रकारों की बाढ़ सी आ गयी है. ये गिरोह बनाकर वसूली करने में विश्वास रखते हैं. इस वसूली गिरोह का मुखिया है शीतल शर्मा. ये है तो पेशे से मास्टर लेकिन इसने पायनियर नाम का अंग्रेजी अखबार भी ले रखा है. अपने स्कूल में भी पत्रकारिता की धौंस दिखाकर आधा एक घंटा तफरी करके निकल जाता है. यह  क्षेत्र में वसूली करता फिरता है. सुबह से शाम तक इसका एक सूत्रीय कार्यक्रम होता है प्रधान, कोटेदार और अन्य उन जगहों पर जाना जहां से पैसे मिलने की आशा हो.

वसूली की पूरी वारदात महिला प्रधान ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. इसमें महिला प्रधान बहुत संगीन आरोप लगा रही हैं. पूरा मामला जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुरा का है. महिला ने बताया कि उसके पति घर पर नहीं थे, जिस समय शीतल शर्मा का वसूली गिरोह उनके घर जा धमका. शीतल शर्मा के साथी राहुल गुप्ता घर पर चल रहे राशन के कोटे की चेकिंग की बात करने लगे.  प्रार्थिनी ने कहा कि कोटा उनके ससुर के नाम है, जब वो घर पर हों तब आप आइयेगा.

लेकिन इतनी सी बात पर पत्रकारों का ये गिरोह भड़क गया और और जबरन ये महिला के घर में घुस गए. महिला से बदतमीजी करने लगे. जब महिला अपने मोबाइल से इन कथित पत्रकारों का वीडियो बनाने लगी तो ये पत्रकार भड़क गए. इन लोगों ने महिला का मोबाइल छीन लिया तथा काफी अभद्रता की. महिला ने थाने में शिकायत दी है और पुलिस अधीक्षक जालौन से कानूनी कार्यवाही की मांग की है.  पीड़ित महिला प्रधान का नाम विनीता देवी है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन