Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

वायकॉम18 और स्टार इंडिया की विलय योजना को एनसीएलटी से मिली मंजूरी

रिलायंस ग्रुप के ‘वायकॉम 18’ और ‘स्टार इंडिया’ की विलय योजना को एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) की मुंबई पीठ ने मंजूरी दे दी है.

बता दें कि इस साल फरवरी महीने में रिलायंस की वायकॉम 18 और ‘वॉल्ट डिज्नी’ ने ज्वाइंट वेंचर के लिए बाइंडिंग एग्रीमेंट साइन किए थे. इसके तहत वायकॉम 18 और स्टार इंडिया के बिजनेस को कम्बाइंड कर दिया जाएगा.

अभी पिछले हफ्ते आई खबर में वॉल्ट डिज्नी द्वारा साल 2025 की पहली छमाही में स्टार इंडिया का रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ विलय पूरा कर लेने की उम्मीद की गई थी.

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा था कि, स्टार इंडिया के लेनदेन की प्रक्रिया कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली छमाही में क्लोज होने की उम्मीद है जो नियामक अनुमोदन और सरकारी सहमति समापन शर्तों के आधीन है. इसके अलावा यदि 28 फरवरी, 2026 तक समापन नहीं हुआ तो स्टार इंडिया या रिलायंस इंडस्ट्रीज लेनदेन की प्रक्रिया खत्म कर सकता है.

विलय के बाद इस ज्वाइंट वेंचर का ट्रांजैक्शन मूल्य 70,352 करोड़ रुपये आंका गया है. प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ज्वाइंट वेंचर में 16.34 फीसदी हिस्सेदारी रिलायंस इंजस्ट्रीज के पास रहेगी, जबकि वायकॉम 18 के पास 46.82 प्रतिशत तथा डिज्नी के पास 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी. डिज्नी इस ज्वाइंट वेंचर को कंटेंट लाइसेंस भी प्रोवाइड करेगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन