Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

पत्रकार ने विधायक पर लगाया पिटवाने का आरोप, CBI जांच की मांग पर HC ने जारी किए नोटिस

चंडीगढ़ | बटाला में एक पत्रकार ने विधायक के इशारे पर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है. मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में अपील दायर कर सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है.

हाईकोर्ट ने अपील की सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार, सीबीआई और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए है. साथ ही पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बटाला के एसएसपी को आदेश दिया है.

पत्रकार रमेश कुमार ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि वह स्टिंग ऑपरेशन नामक अखबार के लिए रिपोर्टर के रूप में काम करते हैं. वह बटाला विधायक अमनशेर सिंह कलसी के कार्यालय के सामने स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किए जाने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे.

अमर उजाला की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, याचिकाकर्ता ने बताया कि कलसी ने उसे और भूख हड़ताल पर बैठे अन्य लोगों को खुलेआम धमकाया भी था. इसे लेकर याची ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी पत्र लिखा था, जिसमें अधिकारियों को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया था.

याची ने आरोप लगाया कि अक्तूबर में कलसी के कहने पर पांच अज्ञात लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिसमें उसे कई गंभीर चोटें आईं. याचिका में कहा गया है कि जब उन्होंने विधायक का नाम लिया, तब पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी.

पुलिस ने विधायक के करीबी बताए जाने वाले एक व्यक्ति के बयान के आधार पर तब याची के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. ऐसे में याची पत्रकार ने मामले की सीबीआई जांच और खुद तथा परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन