Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया न्यूज / इनखबर के संपादक बने विद्याशंकर… प्रियंका को मिला एवार्ड

वरिष्ठ पत्रकार विद्याशंकर तिवारी एक बार फिर इलेक्ट्रानिक मीडिया का हिस्सा बने हैं। उन्होंने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज के साथ बतौर कंस्लटिंग एडिटर शुरू की है। फिलहाल उन्हें इंडिया न्यूज के यूट्यूब चैनल इनखबर की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे दौर में जबकि सभी मीडिया हाउस डिजिटल में पैर जमाने में लगे हुए है, उनका इनखबर से जुड़ना महत्पूर्ण माना जा रहा है।

वैसे भी इंडिया न्यूज इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है और वहां पर नई टीम बन रही है। 28 साल से मीडिया में सक्रिय विद्याशंकर ने अपने करियर की शुरूआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद वे लंबे समय तक राष्ट्रीय सहारा में चीफ रिपोर्टर रहे और दिल्ली-एनसीआर में धारदार रिपोर्टिंग की। नये प्रयोगों में विश्वास रखने वाले विद्याशंकर ने, राष्ट्रीय सहारा में रहते हुए सहारा समय से जुड़कर इलेक्ट्रानिक मीडिया की बारीकियों को जाना-समझा और बाद में वह सहारा एनसीआर चैनल की लाचिंग टीम का हिस्सा बने।

सहारा में लंबी पारी खेलने के बाद जुनूनी किस्म की पत्रकारिता में यकीन करने वाले विद्याशंकर अमर उजाला चले गये जहां पर उन्होंने चीफ रिपोर्टर-मेट्रो एडिटर के रूप में कई प्रयोग किये और अमर उजाला की लोकल रिपोर्टिंग का तेवर व कलेवर बदला जिससे खुश होकर प्रबंधन ने एक साल में ही उन्हें नेशनल ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी दे दी थी। अमर उजाला से निकले तो वह बतौर कार्यकारी व राजनीतिक संपादक A2Z चैनल से जुड़े जहां लंबे समय तक जमे रहे, कुछ दिनों तक चैनल को हेड भी किया। वहां से उन्होंने एक बार फिर प्रिंट मीडिया में छलांग लगाई और रायपुर से दिल्ली पहुंचे राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक सन स्टार को लांच कराया।

बीस पेज के इंपोर्टेड क्वालिटी पेज पर निकलने वाले इस अखबार में बतौर कार्यकारी संपादक कई साहसिक प्रयोग किये। विकीलिक्स4इंडिया के साथ मिलकर पांचसितारा होटलों में गोमांस, आपरेशन डीडीसीए, व मैनचेस्टर मैच फिक्सिंग समेत कई चर्चित स्टिंग आपरेशन में अहम भूमिका अदा की, ये तीनों आपरेशन देश-दुनिया में काफी चर्चित हुए थे। फिर उन्होंने संपादक के रूप में न्यू आब्जर्रवर पोस्ट ज्वाइन किया और अब इंडिया न्यूज से जुड़ गये हैं। उम्मीद की जा रही है कि अपने स्वभाव और वर्किग स्टाइल के मुताबिक यहां पर भी वह नये प्रयोग करेंगे।


झारखंड रांची की कशिश न्यूज की एंकर और रिपोर्टर प्रियंका मिश्रा को ‘हिन्दुस्तान की बेटियां’ सम्मान से नवाजा गया… पद्मश्री सुनिल डब्बास, डीसीपी दिल्ली पुलिस जितेंद्र मणि, भारत की पहली महिला कार्टूनिस्ट मीता रॉय के हाथों प्रियंका मिश्रा को सम्मानित किया गया.. प्रियंका एंकर के रूप में गरीब और मज़लूमों की आवाज़ को उठा रही हैं.. सरल सादा सटीक लेकिन उतने ही आक्रामक अंदाज़ के साथ प्रियंका सामाजिक मुद्दों पर बात रखती हैं… गरीब बच्चों की मदद के लिये भी प्रियंका हमेशा आगे रहती हैं..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन