Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विज्ञापन न देने पर रिपोर्टर को चैनल से निकाला

मैं लगभग 10 महीने से बाराबंकी जिले में जनतंत्र टीवी में कार्य कर रहा हूँ. लगभग 13 वर्षों से पत्रकारिता में काम करता आ रहा हूँ.

मुझे बिना नोटिस दिए लखनऊ ऑफिस से एक कॉल आया कि आप लखनऊ आ जाईये कल, और माइक आईडी लेकर आइयेगा क्योंकि ऊपर वालों ने आपको काम नहीं करने को कह दिया है.

यदि रिकॉर्ड निकाला जाए तो 10-12 खबरें मेरी ऑन एयर हुई हैं और उसका मुझे एक भी रुपया नहीं दिया गया. लगातार विज्ञापन मांगा जा रहा है. मैं कहां से पैसा दूं संस्थान को क्योंकि मुझे कौन पैसा दे रहा है.

मैंने अभी तक माइक आईडी वापस नहीं भेजा है लेकिन मेरी जगह मेरे सुपर जूनियर को आईडी दे दी गई है.

मुझे चैनल के ग्रुप से रिमूव कर दिया गया है. मैं न्यूज24, सुदर्शन न्यूज, जनमोर्चा, पायनियर आदि संस्थानो में रिपोर्टर रह चुका हूँ.

अंकित मिश्रा
बाराबंकी

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन