Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

दैनिक भास्कर के विजय सिंह कौशिक को राज्यस्तरिय पुरस्कार

मुंबई : पत्रकारिता में सामाजिक परिवर्तन की ताकत है। पत्रकार अभिव्यक्ति के प्रत्येक माध्यम का सकारात्मक इस्तेमाल कर बदलाव ला सकते हैं। मीडिया को आलोचना के साथ-साथ अच्छे कार्यों को भी लोगों तक पहुंचाना चाहिए। यह बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही। श्री फडणवीस यशवंतराव चव्हाण सभागृह में आयोजित राज्य सरकार के उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार उत्तम कांबले को जीवनगौरव पुरस्कार से नवाजा गया जबकि दैनिक भास्कर के प्रमुख संवाददाता विजय सिंह कौशिक को राज्यस्तरिय बाबूराव विष्णू पराडकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र पर जब-जब संकट आए, पत्रकारिता ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने कहा कि आज समाज के सभी क्षेत्रों में व्य़वसायिकता का प्रभाव बढ़ा है। फडणवीस ने कहा कि अभियुक्ति के माध्यम से लोगों की जीवन भी बदला जा सकता है। पत्रकार समाज में हो रहे परिवर्तन को सामने लाकर लोगों के लिए प्रेरणा देने का कार्य कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनभर संघर्ष करने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री कांबले किसी नायक से कम नहीं हैं। समाज को इस तरह के नायकों की जरूरत है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष से पुरस्कार की रकम में बढ़ोतरी पर विचार किया जाए। 41 हजार रुपए के पुरस्कार की रकम 51 किया जाए।

उन्होंने कहा कि हम पत्रकारों की व्यक्ति और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सजग हैं। इस संबंध में मेरी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किए गए वरिष्ठ पत्रकार श्री कांबले ने कहा कि भारत और इंडिया के बीच की दूरी खत्म करने का सामर्थ्य मीडिया में हैं। मैंने कई जटिल समस्याओं के समाधान के लिए अपनी पत्रकारिता का इस्तेमाल किया और समस्या का समाधान हासिल करने में सफल हुआ। सूचना व जनसम्पर्क विभाग की सचिव मनीषा म्हैसकर ने कहा कि मीडिया में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि मीडिया में सकारात्मक खबरों को  प्रमुख नहीं मिलती। इस मौके पर सूचना व जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी देवेंद्र भुजबल, शिवाजी मानकर, पुरस्कार परीक्षण समिति के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार उदय तानपाठक,  ब्रजमोहन पांडे व केतकी घुगे आदि मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन