Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र को राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

नवभारत टाइम्स, मुंबई के रविवारीय संस्करण ‘संडे एनबीटी’ के प्रभारी विमल मिश्र को मुंबई के के. सी. कॉलेज में एक भव्य समारोह में बीते सोमवार को ध्येयनिष्ठ पत्रकारिता के लिए महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के 51 हजार रुपये राशि के ‘साने गुरूजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार 27 वर्ष पुराने उनके रविवारीय स्तंभ ‘लोग’ व मानवीय सरोकार के विषयों पर प्रचुर लेखन के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे व अकादमी के अध्यक्ष डॉ. नंदलाल पाठक सहित बड़ी संख्या में हिंदी साहित्यकार व पत्रकार मौजूद थे। समारोह में जानी-मानी लेखिका डॉ. सूर्यबाला को भी एक लाख रुपये राशि के जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी विमल मिश्र को पश्चिम रेल द्वारा प्रकाशित शोधपूर्ण कॉफी टेबल बुक ‘मुंबई लोकल’ के लिए पहले भी पुरस्कृत कर चुकी है। विमल इंटरनैशनल मदर टेरेसा अवॉर्ड, डॉ. गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार, दुर्गादेवी सराफ पुरस्कार, डॉ. राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार, तरुण कला संगम पुरस्कार, आशीर्वाद पुरस्कार, आदि से भी सम्मानित हो चुके हैं। सरोकारी लेखन के लिए मुंबई महानगरपालिका के ऐतिहासिक हॉल में उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया जा चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन