Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

वैवाहिक बैंड गाड़ी से टकराई दैनिक जागरण के पत्रकार विनय मिश्रा की बुलेट, मौत!

बोधगया: दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार मिश्रा की शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह पचहट्टी से गया स्थित कार्यालय जा रहे थे, जब खिरियावां गांव के पास उनकी बुलेट मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े एक वैवाहिक बैंड वाहन से टकरा गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बोधगया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर गया स्थित एम्स रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

विनय मिश्रा पत्रकारिता में दो दशक से अधिक समय से सक्रिय थे। वर्ष 2001 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘प्रभात खबर’ से की थी और वर्तमान में ‘दैनिक जागरण’ के साथ स्टाफर के रूप में कार्यरत थे। वे अपने पीछे एक विवाहित पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार गहरे सदमे में है। बड़े भाई उदय मिश्रा समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, “विनय सिर्फ निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार ही नहीं, बल्कि भाई समान थे। उनका जाना अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”

घटना के बाद पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर है। डॉ. राजीव कुमार, डॉ. केके मिश्र, कलेंद्र प्रताप, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, रविशंकर मंटू, सुदीप्तो नाग, राजेश पासवान, संतोष कुमार, पवन चंचल, पप्पू कुमार, दिनेश पंडित, मो. अमजद, रंजन सिन्हा, अक्षय कुमार, गोपाल सिंहा, रामानंद कुमार, डॉ. रोहित सिन्हा, डॉ. सुदर्शन राय, राज कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, भिक्षु दीनानंद और डॉ. भिक्षु मनोज सहित अनेक पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन