जयपुर: ‘सच बेधड़क’ न्यूज़ चैनल के पूर्व मालिक पंडित विनायक शर्मा के ख़िलाफ़ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। चैनल के ही पूर्व हेड (टीवी एंड डिजिटल) रवि कुमार मीणा ने वेतन और बकाया भुगतान के लिए कोर्ट में याचिका लगाई हुई है जिस पर आदेश जारी हुआ है।
‘सच बेधड़क’ न्यूज़ चैनल के टीवी एंड डिजिटल हेड रवि कुमार मीणा का विनायक शर्मा ने कई महीनों तक वेतन और बकाया भुगतान नहीं किया। इसका विवाद माननीय न्यायालय के अधीन लंबित है। इस दौरान विनायक शर्मा ने चैनल को किसी दूसरे को बेच दिया। कर्मियों के वित्तीय देनदारियों को अधूरा रखा।
रवि मीणा की तरफ़ से हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह राणा ने मीडिया हाउसेज को एक आधिकारिक लीगल नोटिस भेजा है। लीगल नोटिस में क्या कहा गया है, पढ़िए-
मैं रवि कुमार मीणा पुत्र श्री भरत लाल मीणा निवासी इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा सभी लोगों को सूचित करता हूँ कि सच बेधड़क न्यूज़ चैनल की स्वामित्व कंपनी सृष्टि विनायक एंटरटेनमेंट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड जिसके डायरेक्टर श्री विनायक शर्मा और कार्तिक शर्मा है आमजन को सूचित किया जाता है कि उक्त कंपनी के साथ मेरा वित्तीय लेनदेन बकाया है जिसका विवाद माननीय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, परक्राम्य लिखत अधिनियम नम्बर 6, जयपुर महानगर प्रथम, जयपुर न्यायालय के समक्ष परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 में Filling No- 5034/2026 Registration No- 4274/2026 के अंतर्गत चल रहा है। अतः उक्त कंपनी के साथ कोई भी व्यक्ति या संस्था संव्यवहार करता / करती है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा / होगी। कृपया सूचित रहे। रवि कुमार – 8764171500″
कहा जा रहा है कि इस लीगल नोटिस के बाद नई कंपनी और नए चेयरमैन के लिए मुसीबतें खड़ी हो सकती है क्योंकि दोनों ही कंपनियों ने ख़रीद और बेचने के वक्त कोई आम सूचना प्रकाशित नहीं की। MIB और कंपनी अधिनियम के तहत यदि किसी न्यूज़ चैनल को दूसरी कंपनी को बेचा जाता है तो उसके लिए आम सूचना प्रकाशित करनी होती है और देनदारियों का भुगतान कर NOC ली जाती है। रवि कुमार मीणा का कहना है कि उनका वेतन और वित्तीय लेनदेन का भुगतान नहीं किया जाता है तो वो चैनल पर कोर्ट स्टे लेंगे और आगे कानूनी कार्यवाही करेंगे।
उधर विनायक शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए ए आई से बना एक ग्राफ़िक्स भड़ास को भेजा है जो इस प्रकार है-




