Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ऋषिकेश में इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल मीडिया क्लब का गठन, विनीता खुराना बनीं अध्यक्ष

तीर्थनगरी ऋषिकेश के आईएसबीटी स्थित कैंप कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए “ऋषिकेश इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल मीडिया क्लब” का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से विनीता खुराना को क्लब की अध्यक्ष, जयकुमार तिवारी को उपाध्यक्ष, संजय शर्मा को महामंत्री, शिवम सक्सेना को प्रचार मंत्री तथा पिंकी कश्यप को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संरक्षक मंडल में आशीष डोभाल, बसंत कश्यप, आलोक पंवार, पुष्कर और रजनीश शर्मा को शामिल किया गया।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों में आशीष डोभाल, बसंत कश्यप, विनीता खुराना, रजनीश शर्मा, नीरज गोयल, जयकुमार तिवारी, संजय शर्मा, पिंकी कश्यप, शिवम सक्सेना, मयंक ध्यानी, आलोक पंवार, मनीष शर्मा, अमित कंडियाल, शेरी भाई, सागर रस्तोगी, पुष्कर भाई, महावीर, ईश्वर शुक्ला, खुशबू गौतम और राजीव सहित अन्य पत्रकारों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की।

सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का क्लब सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उनके अधिकारों और हितों की रक्षा करना है, ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और सुविधाओं का लाभ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी मिल सके।

क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीता खुराना ने कहा कि क्लब का मुख्य लक्ष्य पत्रकारों को एक मंच पर लाना और उनके हितों से जुड़ी जानकारियां सरकार तक पहुंचाना है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पत्रकार तक पहुंच सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन