Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

महिला पत्रकार के सिर को लोहे के छड़ से मार कर फोड़ा, वीडियो वायरल

ऋषिकेश : थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा एसी लगाने के विवाद को लेकर महिला पत्रकार विनीता का सिर फोड़ दिया गया.

महिला पत्रकार को गंभीर अवस्था में राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पीड़िता की तरफ से पुलिस में तहरीर दी गई है. इस मामले की जांच की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पत्रकार विनीता (पत्नी रजनीश) का कैलाश गेट के पास चिकित्सक से घर की खिड़की के पास एसी का कंप्रेसर लगाने को लेकर विवाद हो गया.

विवाद इतना बढ़ गया कि महिला पत्रकार ने चिकित्सक को थप्पड़ रसीद कर दिया. इसके बाद चिकित्सक ने महिला के सिर पर किसी लोहे के छड़ से वार कर दिया. इससे महिला के सिर पर गंभीर चोट आ गई.

महिला के पति ने तत्काल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है.

इस मामले में महिला के पति की तरफ से कैलाश गेट चौकी में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी गई है. घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें महिला पत्रकार के सिर पर मारते एक शख्स दिख रहा है.

पत्रकार जगत ने इस घटना की तीव्र निंदा की है. मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

देखें संबंधित वीडियो-

वरिष्ठ पत्रकार पंकज चतुर्वेदी की टिप्पणी देखें-

Pankaj Chaturvedi : यह वीडियो कल से चर्चा में है। यह ऋषिकेश का है और उत्तरांचल के एक स्थानीय चैनल “पहाड़ टीवी” की रिपोर्टर विनीता पर हमले का है।

इसके जो कारण है, उनको जरा गौर करें। यह केवल हिंसा या महिला पर हिंसा या पत्रकार पर हिंसा का मसला ही नहीं है, यह पूरी सामाजिक विद्रूपता का एक जीता जागता उदाहरण है।

झगड़े की शुरुआत हुई एयर कंडीशन से । आप सोचिए ऋषिकेश, जहां पर अभी कुछ साल पहले तक, साल भर पंखे की जरूरत नहीं पड़ती थी ,वहां पर लोगों को एयर कंडीशनर लगाने पड़ रहे ।

एक मेडिकल स्टोर है, जिसके मालिक है रवित पुंडीर। उनके यहां स्प्लिट ए सी लगा हुआ है। और यह जो रिपोर्टर है विनीता रावत उनका घर भी उसके आसपास है। उनकी आपत्ति थी कि इस एयर कंडीशन की जो बाहर की यूनिट है ,ऐसी सार्वजनिक जगह पर लगी है जहां से गर्म हवा से आने जाने वालों को परेशानी होती है। उन्होंने सिर्फ पुंडीर को उस यूनिट को दूसरी जगह लगाने को कहा । इस बात पर विवाद हुआ। वीडियो में जो दिख रहा है बात गहमागहमी तक पहुंची, विनीता ने हाथ उठाया और उसके एवज में स्प्लिट एसी के लोहे के हिस्से से रवित पुंडीर ने महिला रिपोर्टर पर कई कई वार किए।

विनीता को बहुत सारा खून बह गया है उनको अभी एम्स अस्पताल लाया गया है m.r.i. कराने के लिए।

जरा गौर करें आखिर हमने प्रकृति के साथ ऐसा क्या किया कि ऋषिकेश जैसी जगह में अब एयर कंडीशंड लगाने पड़ रहे हैं। आखिर एक एयर कंडीशन को लेकर दो पक्षों में इतना विवाद होना क्या लाजमी था?

जो मेडिकल स्टोर चला रहे हैं पुंडीर वह भी पढ़े लिखे हैं, क्या उनका इस तरीके से जानवर की तरह लोहे के एक वस्तु से किसी महिला पर हमला करना उचित है विचार करें??

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन