Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विनोद भारद्वाज बने अमर भारती, आगरा के प्रबंध संपादक

Vinod Bhardwaj : अपने नवीन कार्यस्थल “अमर भारती” हिंदी दैनिक समाचार पत्र के आगरा कार्यालय में आज बतौर प्रबंध संपादक कार्यभार ग्रहण कर लिया। निष्पक्ष-निर्भीक-जनसरोकारी पत्रकारिता सँग अपने ध्येय वाक्य “एक उम्मीद” को पूरा करते हुए अखबार अपनी एक विशिष्ट पहचान बना पाए, ऐसा प्रयास रहेगा। आप सभी का सहयोग व शुभकामनाएं निरंतर सँग रहेंगी, ऐसा विश्वास है। तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में हैं। शीघ्र ही अखबार नवीन तेवर और कलेवर में आप सभी के समक्ष होगा।
नए दायित्व को सँभालने पर आपकी ओर से दी गयीं बधाइयों, शुभकामनाओं हेतु आप सभी को धन्यवाद। आपका प्रेम-स्नेह और शुभकामनाएं अनमोल हैं मेरे लिए… मुझे अच्छे से मालूम है कि मौजूदा हालात में मीडिया के लिए भी बाजार की स्थिति खासी अच्छी नहीं है। किसी अखबार के विस्तार की बात सोचना अखबारी दुनियाँ के बड़े ब्रांड्स के लिए भी एक बड़ी चुनौती है इस समय। किन्तु मुझे उम्मीद ही नहीं वरन विश्वास है कि हम इस मुश्किल दौर में भी आप सबके स्नेह, सहयोग और विश्वास से आगे बढ़ने का रास्ता बनाएंगे। रास्ता बेशक कांटों भरा है, पर आप सभी के साथ, विश्वास और सहयोग सँग हम पूरी दृढ़ता से मंजिल की ओर आगे बढ़ेंगे। एक बार पुनः आप सबका दिल से आभार।

अमर भारती अखबार के चेयरमैन शैलेन्द्र कुमार जैन की तरफ से जारी पत्र पढ़ें…

Subject: आगरा में श्री विनोद भारद्वाज का अमर भारती में प्रबन्ध संपादक के तौर पर नई पारी शुरू करने के संबंध में

वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद भारद्वाज जी ने अमर भारती के आगरा संस्करण में प्रबन्ध सम्पादक के रूप में अपना पद भार संभाल लिया है। दैनिक जागरण आदि संस्थान में अपना योगदान दे चुके श्री भारद्वाज जी अत्यन्त वरिष्ठ, मुखर एवं प्रभावी पत्रकार हैं। संस्थान इनके कुशल नेतृत्व, विराट अनुभव एवं व्यक्तित्व के सदुपयोग तथा योगदान से सम्पूर्ण आगरा परिक्षेत्र में सार्थक व सम्मानजनक सफलता का शिखरारोहण करेगा।

इन्हीं अपेक्षाओं व अनन्त मंगलकामनाओं के साथ श्री विनोद भारद्वाज जी का ‘अमर भारती परिवार’ में सभी सदस्यों की ओर से हार्दिक स्वागत है।

मेरी प्रशासनिक विवशताओं व व्यस्तताओं में श्री देवनाथ जी आगरा संस्करण के कुशल तथा निर्बाध संचालन हेतु आवश्यक समन्वय व प्रभार पूर्ववत संभाले रहेंगे।

सधन्यवाद

शैलेन्द्र कुमार जैन

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन