Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

डीएम के सामने हो रही सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी-तैसी, देखें वीडियो

बिहार के बक्सर जिले के जिलाधिकारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने उनके सामने ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं…

देखें वीडियो-

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1254017804237524992

वैश्विक कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे बड़ा हथियार है. पीएम भी बार बार इसके लिए अपील कर रहे हैं. पर कई जगह अफसर और पत्रकार इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं. यही कारण है कि जहां तहां अफसर व पत्रकार कोरोना के शिकार होते पाए जा रहे हैं.

बिहार के बक्सर जिले के पत्रकारों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं किया. मौका था डीएम बक्सर के प्रेस कॉफ्रेंस का. इसमें डीएम से बाईट लेने के लिए पत्रकार हाथों में मोबाईल और माइक लिए आपस में गोलियाते नजर आने लगे.

नियम के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखनी है.

मध्य प्रदेश में एक मंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना संक्रमित पत्रकार के पहुंचने की घटना सामने आ चुकी है.

डीएम बक्सर अमन समीर ने वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया था. पर इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महामारी फैलने न देने के कायदे-कानूनों की धज्जियां उड़ाई गईं. डीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी भी पत्रकार ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा.

बक्सर से शेषनाथ पाण्डेय की रिपोर्ट. संपर्क- मोबाइल 9006272500

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन