Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पिंक सिटी प्रेस क्लब (जयपुर) के चुनाव में IFWJ के दो वरिष्ठ सदस्य अध्यक्ष तथा महासचिव निर्वाचित

IFWJ की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष श्री जगदीश जैमन ने सूचित किया कि “दैनिक समाचार जगत” के मुख्य संवाददाता वीरेन्द्र सिंह राठौर पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष तथा हिंदी पत्रिका “द किंग” के संवाददाता श्री मुकेश चौधरी महासचिव चयनित हुये हैं| IFWJ अध्यक्ष कामरेड के विक्रम राव ने दोनो विजेताओं को फ़ोन पर बधाई दी थी| IFWJ के मनोनीत राष्ट्रीय पार्षद राठौर ने 2005 में IFWJ की राष्ट्रीय परिषद् का भव्य अधिवेशन जयपुर में करवाया था| उसे तब की (और आज भी) मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने संबोधित किया था|

तब राठौर राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री थे| वे कई सम्मेलनों में शरीक हो चुके है, खासकर (कटक) ओडिशा में आयोजित अधिवेशन में भी| पांच कोणीय संघर्ष में राठौर ने अपने प्रतिद्वंदी और ETV से अवकाशप्राप्त ईश मधु तलवार को पराजित किया| महासचिव निर्वाचित मुकेश चौधरी एक श्रमजीवी पत्रकार हैं| उनके पिता श्री मुरारी लाल चौधरी IFWJ के वरिष्ट सदस्य तथा यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया (UNI) के जयपुर ब्यूरो में लम्बे अरसे तक कार्यरत थे|  IFWJ की राज्य इकाइयां अपने इन दोनों पुरोधाओं को बधाई देती है|

आपका साथी
संतोष चतुर्वेदी
राष्ट्रीय सचिव (उत्तर)
आईएफडब्ल्यूजे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन