Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

छठवें दिन जिंदगी की फाइट हार गए सतना के वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी!

सतना | मध्य प्रदेश के सतना से वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी के निधन की खबर है. पिछले पांच दिनों से संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था.

खबरों के मुताबिक उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. त्रिपाठी दैनिक भास्कर के लिए काम कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि विष्णुकांत कुछ दिन पहले सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया.


अजय सिंह-

सतना के पत्रकार श्री विष्णुकांत त्रिपाठी जी के निधन का समाचार दुखद है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे । विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।


राजेंद्र शर्मा-

सतना जिलें के वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी जी का निधन सतना और विंध्य की पत्रकारिता के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। पिछले दिनों उनका सतना में रोड एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद उन्हें रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रभु से कामना है कि मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह वज्रपद सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन