Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

डिजिटल खिड़की के ‘कंटेंट हेड’ बने युवा पत्रकार विश्व गौरव!

त्योहारी मौसम की रौनक के बीच युवा पत्रकार विश्व गौरव ने अपने करियर का नया अध्याय शुरू किया है। लंबे समय तक मेनस्ट्रीम मीडिया से जुड़े रहने के बाद उन्होंने अब डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ‘डिजिटल खिड़की’ के साथ नई पारी की शुरुआत की है। यहां वे ‘कंटेंट हेड’ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विश्व गौरव इससे पहले इनशॉर्ट्स मीडिया ग्रुप के पब्लिक ऐप में लगभग तीन वर्षों तक हिंदी डेस्क मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 12 वर्षों के अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने टाइम्स ग्रुप के नवभारत टाइम्स डिजिटल और हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी हाइपरलोकल कंटेंट पर काम किया है।

भड़ास फॉर मीडिया से हुई बातचीत में विश्व गौरव ने कहा, “डिजिटल मार्केटिंग के इस दौर में ‘डिजिटल खिड़की’ जैसे सशक्त मंच से जुड़ना एक रोमांचक अवसर और जिम्मेदारी, दोनों है। यह मंच हिंदी भाषा और साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में सार्थक भूमिका निभा रहा है।”

पब्लिक ऐप में अपने कार्यकाल के दौरान विश्व गौरव ने विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों के स्ट्रिंगर्स के साथ नज़दीकी समन्वय में कई उल्लेखनीय रिपोर्टें तैयार कीं। इससे पूर्व वे लाइव हिंदुस्तान में वीडियो कॉर्डिनेशन और राज्य स्तरीय स्ट्रिंगर प्रबंधन से जुड़े थे, जहाँ उन्होंने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की रिपोर्टिंग पर काम किया। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग को काफी सराहना मिली।

नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की स्ट्रिंगर्स टीमों को संभाला किया। उनकी कुछ विशेष रिपोर्टों पर राज्य सरकारों ने संज्ञान लेकर कार्रवाई भी की थी।

विश्व गौरव उन कुछ पत्रकारों में शुमार हैं, जिन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के आरंभिक चरणों में ही ग्राउंड रिपोर्टिंग को नई दिशा दी। लेखन के प्रति उनके झुकाव ने उन्हें एक लेखक के रूप में भी अलग पहचान दिलाई है।

हाल ही में प्रकाशित उनकी पुस्तक ‘हलाहल’, जो मीडिया जगत की गहराइयों और स्याह पक्षों को उजागर करती है, पत्रकारिता के छात्रों के बीच चर्चित रही। वहीं उनका उपन्यास ‘क्वीन’ अपनी विशिष्ट शैली और संवेदनशील कथानक के कारण पाठकों द्वारा खूब सराहा गया।

नई भूमिका में विश्व गौरव से उम्मीद है कि वे अपने अनुभव और रचनात्मक दृष्टिकोण से ‘डिजिटल खिड़की’ की कंटेंट स्ट्रेटेजी को नई ऊँचाइयाँ देंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन