Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार विश्व गौरव ने छोड़ा इनशॉर्ट्स ग्रुप के Public App का साथ, नई पारी की चर्चा

युवा पत्रकार विश्व गौरव ने इनशॉर्ट्स मीडिया ग्रुप के पब्लिक ऐप में हिंदी डेस्क मैनेजर के तौर पर अपनी पारी शुरू की थी, लेकिन अब उन्होंने तीन साल के इस सफर को विराम देते हुए स्टेट मैनेजर के पद को छोड़ दिया है। विश्व गौरव ने इससे पहले टाइम्स ग्रुप के नवभारत टाइम्स डिजिटल में करीब सात साल तक काम किया और इसके बाद हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल से जुड़े, जहां उन्होंने महज 10 महीने में लाइव हिंदुस्तान को अलविदा कह दिया था।

पब्लिक ऐप में विश्व गौरव ने विभिन्न हिंदी स्टेट्स के स्ट्रिंगर्स के साथ काम किया। इससे पहले लाइव हिंदुस्तान में विश्व गौरव वीडियो कॉर्डिनेशन के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के स्ट्रिंगर्स की खबरों पर काम कर रहे थे। उन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राउंड जीरो से कई खास स्टोरीज की थीं। इससे पहले नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में उनकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की स्ट्रिंगर्स टीम को मैनेज करने की थी। नवभारत टाइम्स में रहते हुए विश्व गौरव ने कई ऐसी सीरीज चलाईं, जिनपर सरकार ने प्रमुखता से संज्ञान लिया और कार्रवाई भी की।

अब विश्व गौरव ने पब्लिक ऐप को भी अलविदा कह दिया है। उनकी अगली पारी कहां होगी, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह जल्द ही किसी बड़े ब्रैंड के साथ मेन स्ट्रीम मीडिया में वापसी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि विश्व गौरव उन चुनिंदा पत्रकारों में से हैं, जिन्होंने डिजिटल मीडिया के शुरुआती दौर में ग्राउंड लेवल की स्टोरीज पर काम किया। इसके साथ ही उनकी लेखन में भी गहरी रुचि रही है। हाल ही में मीडिया के स्याह सच को उजागर करती उनकी किताब ‘हलाहल’ पत्रकारिता के छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय रही। इसके अलावा, एक अलग विधा में लिखा उनका उपन्यास ‘क्वीन’ भी पाठकों द्वारा खूब सराहा गया था।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन