Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

विस्तार न्यूज़ का MP-CG में जोरदार आग़ाज़- खबरों का ‘विस्तार’ करने से भी कतराने लगे खबरिया चैनल

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ‘विस्तार न्यूज़’ (Vistaar News) का ज़बरदस्त आग़ाज़ हो चुका है. एक अप्रैल को चैनल ने मध्य प्रदेश के लिए भोपाल से अपनी लॉन्चिंग की. इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत तमाम दलों के शीर्ष बड़े नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की.

आपको बता दें कि अभी चैनल के मध्य प्रदेश विंग की लॉन्चिंग हुई है. 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विंग की भी लॉन्चिग होने जा रही है और यहां भी सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश की बड़ी हस्तियां मौजूद रहने वाली हैं.

चूँकि, ‘विस्तार’ का विस्तार हो रहा है… तो ज़ाहिर तौर पर सूबे के कॉम्पटिटरों में हड़बड़ी साफ़-साफ देखी जा रही है. ‘भड़ास4मीडिया’ को एक ऐसा स्क्रीनशॉट हाथ लगा है, जिसमें एक चैनल की इंटरनल मीटिंग की कुछ बातें शामिल हैं. मध्य प्रदेश का नंबर-1 चैनल का दावा करने वाले IBC24 के ग्रुप चैट में ‘विस्तार न्यूज’ को लेकर चर्चा चल रही है और यह चर्चा चैनल के भीतर की हड़बड़ी को साफ़-साफ दिखा रही है. ग्रुप चैट में ‘विस्तार’ शब्द से ही तौबा करने की हिदायत एंकरों और रिपोटर्स को दी जा रही है. चैनल के इंटरनल वॉट्सऐप ग्रुप में चर्चा चल रही है कि विस्तार की जगह कोई और शब्द बोला जाए.

ऐसे में साफ़ है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तमाम स्थापित चैनल इस नए-नेवले संस्थान को लेकर फोबिया में है.

दरअसल, इसके पीछे चैनल की रणनीति और काम करने की शैली ने क्षेत्रीय चैनलों के लिए एक पैमाना खड़ा कर दिया. चैनल लॉन्च होने से पहले ही इसके हरावल दस्ता माने जाने वाले डिजिटिल ग्रुप ने चारों तरफ़ ‘विस्तार न्यूज’ को पहुँचा दिया. इसका ज़िक्र इंटरव्यू के लॉन्चिंग के मौक़े पर सीएम मोहन यादव से लेकर विपक्ष के नेता जीतू पटवारी तक ने किया.

ग़ौरतलब है कि सोशल मीडिया और वेबसाइट ने दो महीने पहले ही न सिर्फ़ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी धाकड़ स्टोरीज़ के दम पर एक अलग पहचान स्थापित कर ली और अब इनका चैनल विस्तार लेने के लिए एक तारीख़ से आग़ाज़ कर चुका है.

ज़ाहिर है कि जब डिजिटिल की धमक ऐसी है, तो सैटेलाइट चैनल क्या कारनामा करेगा… इस बात को लेकर प्रतिस्पर्धा रखने वाले चैनलों की हालत बिगड़ी हुई है. तमाम चैनलों ने तो अपनी शिफ़्ट और ज़िम्मेदारियों में हेर-फेर शुरू कर दी है.

बता दें कि विस्तार न्यूज़ की शुरुआती सक्सेज के पीछे तीन चीजों का बड़ा योगदान है, सटीक रणनीति, अनुभवी चेहरे और डेडिकेटेड युवा टीम.

एडिटोरियल और टेक्निकली इस न्यूज़ चैनल की टीम बड़ी ही धाकड़ है. इसमें एक ओर जहां बृजेश राजपूत जैसे अनुभवी एडिटर-इन-चीफ हैं. तो वहीं बतौर एग्जक्यूटिव मीडिया इंडस्ट्रीज़ का जाना-माना नाम और तेज़-तर्रार शख़्सियत ज्ञानेंद्र तिवारी हैं.

ज्ञानेंद्र तिवारी जब एबीपी न्यूज़ में थे तो वहाँ भी इन्हें न्यूज़-मेकर और वायरल-मेकर के रूप में जाना जाता था. ज्ञानेंद्र छोटी सी ख़बर को भी बड़ा बनाने का हुनर रखते हैं. वहीं, इन सबके बीच श्वेता राय जो रुबिका लियाक़त के तमाम शोज़ को हैंडल कर चुकी हैं, इस टीम की बैक-बोन हैं. इनके अलावा टेक्निकल टीम भी कई बड़े नेशनल चैनलों से यहाँ पहुँची है. लिहाज़ा, न्यूज़ और शोज़ का एक्सपोज़र क्या होना चाहिए, यह बात ये टीम बाखूबी जानती है. इनके अलावा डिजिटल में भी जनसत्ता और TV9 में कन्टेंट को बूम देने वाले अमृत तिवारी के नेतृत्व में धाकड़ टीम की एक फ़ौज हो जो वेबसाइट के साथ-साथ सोशल और वीडियो में एक साथ काम करने की काबलियत रखती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अनुभवी रिपोर्टरों की टीम हर ज़िले में तो है ही साथ ही देश के दूसरे राज्यों में भी ब्यूरो का एक क्लस्टर बनकर तैयार है. तमाम टीमों और टॉप लेवल के बीच एक ऐसा हेल्दी कोॉर्डिनेशन है कि घंटे वाली नौकरी से सभी ने फ़िलहाल तौबा कर रखी है. यही वजह है कि टीम पहले रणनीति तैयार करती है और फिर उसे बाई हुक एंड क्रुक लागू करने की कोशिश करती है.

बहरहाल, अब शाम को यह चैनल दो जगहों से प्राइमटाइम स्लॉट को भरने जा रहा है. भोपाल से ब्रजेश राजपूत जैसे मीडिया के दिग्गज शो करेंगे तो वहीं रायपुर से लोगों में ख़ासे पॉपुलर ज्ञानेंद्र तिवारी करेंगे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन