Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विबेक दुबे ने ‘द इंडियन क्लिक’ छोड़ा, ‘इनमोबी’ संग नई पारी की शुरुआत

विबेक दुबे ने ‘द इंडियन क्लिक’ में लगभग डेढ़ साल ‘कंटेंट मैनेजर’ के तौर पर काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया है. वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं और 12 जनवरी तक अपनी सेवाएं देंगे. यूपी के बलिया जिले के रहने वाले विवेक दुबे दिल्ली में पिछले 10 साल से हैं और पत्रकारिता में साढ़े तीन साल से.

विवेक नई पारी की शुरुआत इनमोबी (InMobi) के साथ करेंगे. यहां वे ROPOSO (रोपोसो) एप के लिए ‘कंटेंट मॉडरेटर’ के तौर पर काम करेंगे. शुरुआत में एक महीने गुड़गांव ऑफिस में काम करेंगे. फिर बेंगलुरु हेड आफिस जाएंगे और वहीं से काम करेंगे.

विवेक दुबे ने The Indian Click से पहले टेक वेबसाइट The Mobile Indian के लिए ‘कोरेस्पोंडेंट’ के तौर पर 1 साल तक अपनी सेवाएं दी. The Mobile Indian से पहले वे ‘रिपोर्टर’ के तौर पर विकिलीक्स4इंडिया के लिए साल भर कार्यरत रहे.

उन्होंने करियर की शुरुआत राष्ट्रखबर टीवी से की थी जहां वे ट्रेनी रिपोर्टर थे. विवेक ने भारतीय विद्या भवन से ‘रेडियो एवं टीवी पत्रकारिता’ में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया और साधना प्राइम न्यूज में इंटर्नशिप की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन