Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

वक्फ बोर्ड में नशे के कारोबार संबंधी खबर छापने पर संपादक को 1 करोड़ का नोटिस प्लस FIR

भोपाल- पत्रकार किशन साहू के खिलाफ कथित तौर पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बताया जा रहा है कि भोपाल के शरीक मछली परिवार और उनके मददगारों के खिलाफ आवाज उठाने की यह सज़ा उन्हें दी जा रही है।

ये पूरा मामला एक खबर प्रकाशित करने को लेकर बताया जा रहा है। शब्द एक्सक्लूसिव नामक पोर्टल पर पब्लिश इस खबर का शीर्षक था- मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड नशे का कारोबार करवा रहा वक्फ धार्मिक स्थलों पर… पोर्टल के संपादक हैं किशन साहू।

जबकि, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में कहा था कि “मछली तो क्या, मगरमच्छ भी नहीं बख्शे जाएंगे।” लेकिन रतलाम के इब्राहिम शैरानी, जो अंजुमन मस्जिद के अध्यक्ष हैं, पर आरोप है कि उन्होंने वक्फ बोर्ड चेयरमैन सनवर पटेल के दबाव में यह एफआईआर दर्ज करवाई है।

पत्रकार किशन साहू ने एक खबर और प्रकाशित की थी, जिसमें भोपाल के शरीक मछली परिवार और वक्फ बोर्ड चेयरमैन सनवर पटेल के बीच संबंधों को उजागर किया गया था। इस खबर के बाद सनवर पटेल ने वकील के माध्यम से 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस किशन साहू को भेजा था।

पत्रकार किशन साहू ने इस नोटिस का जवाब साक्ष्यों सहित दिया, जिसके बाद कथित तौर पर बौखलाए सनवर पटेल ने इब्राहिम शैरानी पर दबाव बनाकर झूठी एफआईआर दर्ज करवाई।

जानकारी के अनुसार, इब्राहिम शैरानी की नियुक्ति वक्फ बोर्ड चेयरमैन सनवर पटेल ने की थी। शैरानी अंजुमन मस्जिद के अध्यक्ष हैं और यह पद उन्हें बोर्ड के प्रसादपर्यंत (During to Pleasure) नियमों के तहत मिला है, यानी वक्फ बोर्ड जब चाहे उन्हें पद से हटा सकता है।

ऐसे में अपनी कुर्सी बचाने और बोर्ड चेयरमैन को खुश करने के लिए उन्होंने यह कार्रवाई की बताई जा रही है।

देखें नोटिस…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन