Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कम्यूनिटी ट्रां‍समिशन के चलते बंगाल में भी हर हफ्ते दो दिन का लॉकडाउन

-श्वेता सिंह-

उत्तर प्रदेश की तरह पश्चिम बंगाल सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब हर हफ्ते दो दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने का फैसला क‍िया है। राज्य के कुछ इलाकों में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन होने की भी पुष्टि की है। राज्य के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने बताया कि पूरे पश्चिम बंगाल में इस सप्ताह गुरुवार और शनिवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

बंगाल में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने अब हर हफ्ते 2 दिन पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद राज्य के गृह सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते गुरुवार व शनिवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

वहीं, अगले हफ्ते बुधवार को लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा किस दिन लॉकडाउन होगा इस बारे में हर हफ्ते बैठक के बाद दिन की घोषणा पहले ही कर दी जाएगी। गृह सचिव ने यह भी कहा कि राज्य के कुछ इलाकों में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन (सामुदायिक संक्रमण) भी हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों में एक बढ़ती हुई धारणा है कि सामुदायिक संक्रमण हो रहा है। इस चेन को तोड़ने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों, पुलिस व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तत्काल जरूरी बैठक कर हर सप्ताह 2 दिन लॉकडाउन का फैसला किया है।

गृह सचिव ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में जो सख्त लॉकडाउन लागू है वह 31 जुलाई तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हर हफ्ते जो 2 दिन राज्यव्यापी लॉकडाउन लागू किया जाएगा इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की गैर जरूरी गतिविधियों पर रोक होगी। इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा से लेकर सभी निजी व सरकारी प्रतिष्ठान, सभी बाजार, दुकान, औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियां आदि बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि बंगाल में पिछले 2 दिनों से लगातार रिकॉर्ड दो हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 42,000 को पार कर चुका है।

कोलकाता से श्वेता सिंह की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन