Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण में अवनींद्र कमल, संजीव जैन, मनीष शर्मा, अश्विनी त्रिपाठी, नीरज गुप्ता, सुमन लाल की जिम्मेदारी बदली

दैनिक जागरण मेरठ यूनिट में एडिटोरियल हेड मनोज झा के लंबी छुट्टी से लौटने के बाद बड़ा फेरबदल कर दिया गया है. इसमें सबसे अहम निर्णय लंबे समय से रिपोर्टिंग का सुख भोग रहे अवनींद्र कमल की बाबत लिया गया है. उन्हें सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज से हटाकर मेरठ हेड आफिस से अटैच किया गया है. कमल को फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है. उनके स्थान पर संजीव जैन को सहारनपुर भेजा गया है.

इसके अलावा शामली के ब्यूरो चीफ मनीष शर्मा को मुजफफरनगर भेजा गया है. अश्विनी त्रिपाठी को शामली का इंचार्ज बनाया गया है. मुजफ्फरनगर से नीरज गुप्ता को हटाकर खुर्जा इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है. बुलंदशहर से सुमन लाल करण को मेरठ रिपोर्टिंग टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा और कई फेरबदल की संभावना जताई जा रही है.

आपको भी कुछ कहना-बताना है? हां… तो [email protected] पर मेल करें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन